Koderma News: भारत विकास परिषद ने सी.डी. गर्ल्स स्कूल में मनाया गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन समारोह

मेधावी छात्राएं अन्नदीता और आस्था हुईं सम्मानित

Koderma News: भारत विकास परिषद ने सी.डी. गर्ल्स स्कूल में मनाया गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन समारोह
(कोडरमा शिक्षक अभिनंदन समारोह)

झुमरी तिलैया के सी.डी. गर्ल्स प्लस टू स्कूल में भारत विकास परिषद द्वारा 'गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उत्कृष्ट शिक्षकों व मेधावी छात्राओं को सम्मानित करने के साथ परिसर में 11 फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कोडरमा: भारत विकास परिषद, झुमरी तिलैया शाखा की ओर से शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को स्थानीय सी.डी. गर्ल्स प्लस टू स्कूल में ‘गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दोपहर 12 बजे से आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों के सम्मान के साथ प्रतिभावान एवं अनुशासित छात्राओं का अभिनंदन किया गया। 

कार्यक्रम उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के पीजीटी (कॉमर्स) आशीष कुमार श्रीवास्तव एवं प्रभारी प्रधानाचार्य शशि भूषण सिंह को उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। दोनों शिक्षकों को श्रीफल, आम का पौधा, भारत को जानो पुस्तक एवं कलम भेंट की गई। 

उन्हें भारत विकास परिषद के वरिष्ठ सदस्य नारायण सिंह, कुंज बिहारी त्रिवेदी एवं उत्तर झारखंड प्रांत के उपाध्यक्ष प्रो. कैलाश राणा ने सम्मानित किया। इसी क्रम में विद्यालय की उत्कृष्ट एवं अनुशासित छात्राओं में कक्षा 12वीं विज्ञान की अन्नदीता कुमारी एवं कक्षा 10वीं की आस्था शरण का चयन कर उनका अभिनंदन किया गया। दोनों छात्राओं को फलदार पौधा, भारत को जानो पुस्तक एवं कलम भेंट की गई। छात्राओं को शाखा के सचिव विमल कुमार पच्चीसिया एवं कोषाध्यक्ष छोटेलाल पांडे ने सम्मानित किया। इस दौरान उपस्थित छात्राओं के बीच टॉफियां भी वितरित की गईं।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर में 11 फलदार पौधों का रोपण किया गया। परिषद के सदस्यों एवं विद्यालय परिवार ने पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया। भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि गुरु समाज को सही दिशा देने वाले मार्गदर्शक होते हैं, जबकि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं। 

यह भी पढ़ें: Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

गुरुजनों का सम्मान तथा प्रतिभावान एवं अनुशासित विद्यार्थियों का प्रोत्साहन समाज में संस्कार, राष्ट्रप्रेम और सेवा भावना को मजबूत करता है। कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षक सम्मान, छात्र प्रोत्साहन और पर्यावरण संरक्षण—तीनों महत्वपूर्ण संदेशों को समाज तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम का संचालन शाखा सचिव विमल कुमार पच्चीसिया ने किया।

यह भी पढ़ें: Koderma News: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान
Sahebganj News: यूजी सेमेस्टर 1, 2 और 3 के छात्र 15 सितंबर तक भर सकेंगे एनसीसी फॉर्म
Giridih News: राज्यपाल, मुख्यमंत्री और गणमान्य हस्तियों ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार को दी श्रद्धांजलि
Hazaribagh News: पबरा फुटबॉल ग्राउंड में बच्चों के बीच आयोजित हुई भव्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता
Hazaribagh News: अपराध नियंत्रण हेतु पुलिस की नई पहल, संवेदनशील स्थानों पर लगे 'रक्षक ऐप' QR कोड