Koderma News: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
प्राचार्य डॉ. मोहित तिवारी का प्रेरणादायक संबोधन
कोडरमा स्थित ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान बी.एड. और डी.एल.एड. के प्रशिक्षुओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं तथा प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार तिवारी ने शिक्षकों को राष्ट्र निर्माण का सशक्त स्तंभ बताया।
कोडरमा: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य, सभी शिक्षकों और सभी प्रशिक्षुओं ने भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र और मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
तत्पश्चात प्रशिक्षु प्रिया एवं समूह द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया तत्पश्चात प्रशिक्षु नंदनी कुमारी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत कर हार्दिक अभिनंदन किया तदोपरांत प्रशिक्षु लोकेश कुमार ने समाज एवं राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की महत्ता तथा उनके सामाजिक एवं शैक्षिक योगदानों पर विचार साझा किया।कार्यक्रम में महाविद्यालय के बी.एड. सत्र 2025-27 के सभी प्रशिक्षु एवं महाविद्यालय के डी.एल.एड. विभागाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, शैक्षणिक समन्वयक सौरभ शर्मा, आई.क्यू.ए.सी. समन्वयक मनीष कुमार सिन्हा, डी.एल.एड. समन्वयक खुशबू कुमारी सिन्हा सहित सभी सहायक प्राध्यापक डॉ. रामकृष्ण प्रसाद, डॉ. इंद्र कुमार जायसवाल, संजीत कुमार, अनिल दास, सीताराम यादव, चुन्नु कुमार, बिनीता कुमारी एवं अन्य सहित सभी शिक्षकेतर कर्मचारी आदि उक्त अवसर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रशिक्षु साक्षी कुमारी एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रशिक्षु सुवेता कुमारी ने किया।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.



