Dhanbad News: सीआईएसएफ ने अवैध खनन और कोयला चोरी के खिलाफ चलाया सघन चेकिंग अभियान
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर क्यूआरटी कार्रवाई
धनबाद कोयलांचल के बाघमारा क्षेत्र में सीआईएसएफ इकाई ने बीसीसीएल प्रबंधन के साथ मिलकर अवैध खनन और कोयला चोरी रोकने हेतु ड्रोन सर्विलांस, छापेमारी और 171 कोयला वाहनों की गहन जांच का अभियान चलाया। इस दौरान एम-परिवहन ऐप से वाहनों के सत्यापन के साथ-साथ संवेदनशील स्थलों की भराई कराकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई।
बाघमारा: कोयलांचल में अवैध खनन, कोयला चोरी और अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए CISF इकाई (BCCL, धनबाद) द्वारा निरंतर सघन निगरानी, छापेमारी, ड्रोन सर्विलांस और एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया। छापेमारी और कार्रवाई: 23 संवेदनशील स्थानों पर छापेमारी की गई, जहां अवैध खनन या संग्रह से संबंधित कोई गतिविधि नहीं पाई गई। चिन्हित स्थलों की भराई BCCL प्रबंधन के साथ समन्वय करके की गई।
ड्रोन सर्विलांस एवं एरिया डोमिनेशन: सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एरिया-10A (गोल्डन पहाड़ी) और एरिया-SMD (सुदामाडीह वाशरी) में एरिया डोमिनेशन किया गया। एरिया-06 (धनसार/गोनुडीह) में CCTV सूचना पर QRT द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। वाहन जांच अभियान: MMDR अधिनियम, 1957 के प्रावधानों के तहत कोयला परिवहन में पारदर्शिता के लिए 171 कोयला-लदे वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 146 वाहनों का सत्यापन M-Parivahan ऐप के माध्यम से किया गया।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts


Latest News







