Lohardaga News: शिक्षक दिवस पर नन्हे-मुन्नों ने लूटी महफिल, गीत-नृत्य से शिक्षकों का किया सम्मान

शिक्षकों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर सीखने के लिए किया प्रेरित

Lohardaga News: शिक्षक दिवस पर नन्हे-मुन्नों ने लूटी महफिल, गीत-नृत्य से शिक्षकों का किया सम्मान

शहर के अग्रवाल मुहल्ला स्थित लिली किड्ज प्ले स्कूल में शनिवार को शिक्षक दिवस समारोह उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने गीत, नृत्य, भाषण समेत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।

लोहरदगा: शहर के अग्रवाल मुहल्ला स्थित लिली किड्ज प्ले स्कूल में शनिवार को शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर की गई। इस दौरान विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने शिक्षकों के सम्मान में गीत, नृत्य, भाषण समेत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने शिक्षकों और अभिभावकों का मन मोह लिया। पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।

विद्यालय की संचालिका प्रिया अग्रवाल ने बच्चों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने वाले मार्गदर्शक होते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान हासिल करना नहीं, बल्कि बच्चों में अच्छे संस्कार, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है। उन्होंने बच्चों से अपने शिक्षकों का सम्मान करने और उनके बताए मार्ग पर चलने की अपील की।

प्रिया अग्रवाल ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन शिक्षा और ज्ञान के प्रति समर्पित रहा। उनके विचार आज भी विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए प्रेरणादायी हैं।

समारोह के दौरान बच्चों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। शिक्षकों ने भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर सीखने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ। मौके पर शिक्षिका रश्मि गुप्ता, आशा तिर्की, महिमा कुमारी, पूजा कुमारी, लाडली कुमारी समेत विद्यालय की अन्य शिक्षिकाएं मौजूद थीं।

यह भी पढ़ें: खनन बिल के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा ऐलान, जरूरत पड़ी तो आर्थिक नाकेबंदी की चेतावनी

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान
Sahebganj News: यूजी सेमेस्टर 1, 2 और 3 के छात्र 15 सितंबर तक भर सकेंगे एनसीसी फॉर्म
Giridih News: राज्यपाल, मुख्यमंत्री और गणमान्य हस्तियों ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार को दी श्रद्धांजलि
Hazaribagh News: पबरा फुटबॉल ग्राउंड में बच्चों के बीच आयोजित हुई भव्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता
Hazaribagh News: अपराध नियंत्रण हेतु पुलिस की नई पहल, संवेदनशील स्थानों पर लगे 'रक्षक ऐप' QR कोड