झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री व गिरिडीह विधायक सुदिव्य सोनू का निधन
दिल का दौरा पड़ने से हुई दुखद मृत्यु
झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री व गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार 'सोनू' का शनिवार रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन पर झामुमो ने शोक जताते हुए राज्यव्यापी एक दिवसीय धरना प्रदर्शन अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है।
रांची: गिरिडीह विधायक व झारखंड राज्य सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन हो गया। बताया जाता है कि शनिवार की रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सुदिव्य के निधन से राज्य भर में शोक का माहौल है। शनिवार को सुदिव्य सोनू गिरिडीह में ही अपने घर पर थे। मंत्री अपने पीछे दो बेटी एक बेटा समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
सुदिव्य सोनू की मौत की खबर मिलने के बाद गिरिडीह शहर में मातम पसरा है।झामुमो कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। सैंकड़ों कार्यकर्ता उनके घर पर पहुंचे हुए हैं। सूचना है कि राज्य के मुख्यमंत्री, सभी मंत्री और विधायक गिरिडीह पहुंचने वाले हैं।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts
Latest News



