दूल्हे की हत्या में फरार तीन आरोपितों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी

दूल्हे की हत्या में फरार तीन आरोपितों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी
जौनपुर दूल्हा हत्या मामला, फरार आरोपितों पर इनाम घोषित

जौनपुर में दूल्हे की हत्या के मामले में फरार तीन आरोपितों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

जौनपुर: उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कुंवर अनुपम सिंह ने दूल्हे की हत्या में फरार चल रहे तीन आराेपिताें पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हैं, जिससे उनकी जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके।

इनाम घोषित किए गए अभियुक्तों में आजमगढ़ निवासी प्रदीप बिंद, जौनपुर के सोंधी निवासी रवि यादव, जपटापुरट निवासी भोले राजभर शामिल हैं। तीनों आरोपितों के खिलाफ थाना खेतासराय में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विदित हो कि बीते शुक्रवार की रात आरोपितों ने शादी करने जा रहे दूल्हे की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। इस मामले में एसएसपी कुंवर अनुपम सिंह ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि आरोपितों को पकड़ने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि यदि किसी व्यक्ति को इन अभियुक्तों के बारे में कोई भी जानकारी मिलती है तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करे। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।-

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Pakur News: जनता दरबार में उमड़ा जनसैलाब, डीसी ने शिकायतों के त्वरित निष्पादन का दिया अल्टीमेटम
Pakur News: 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान का खाका तैयार, सामाजिक बुराइयों पर होगा कड़ा प्रहार
Pakur News: संगठन की मजबूती ही जीत का आधार: जयपुर पंचायत में 3 बूथ समितियों का हुआ गठन
Hazaribagh News: यूनिक नर्सिंग होम पर गंभीर आरोप: कथित गलत इलाज से 4 माह की गर्भवती महिला की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
Hazaribagh News: उपायुक्त की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन, समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर
पाकुड़ में पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
Hazaribagh News: 'हमारी एएनएम का तबादला न करें', सांसद मनीष जायसवाल के पास गुहार लगाने पहुंचे ग्रामीण
Hazaribagh News: मुख्यमंत्री सारथी योजना अंतर्गत प्रशिक्षित विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र वितरण
Hazaribagh News: उपायुक्त ने समाज कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की
Bokaro News: "हम आपको सुनते हैं" जनता दरबार में उमड़ी भीड़, डीसी ने सुनीं आमजन की फरियादें
Bokaro News: समाहरणालय परिसर में  दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राईसाइकिल का किया गया वितरण