Pakur News: एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरु 14 से 15 वर्ष की बच्चियों को टीका लगाया गया

सरकार द्वारा अब मुफ्त उपलब्ध कराई जा रही है महंगी वैक्सीन

Pakur News: एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरु 14 से 15 वर्ष की बच्चियों को टीका लगाया गया
(फोटो)

उपायुक्त मनीष कुमार ने पुराने सदर अस्पताल में सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु HPV टीकाकरण अभियान का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान 14 से 15 वर्ष की बच्चियों को टीका लगाकर उन्हें प्रमाण पत्र दिए गए। उपायुक्त ने इसे बच्चियों के लिए 'सुरक्षा कवच' बताया और टीबी मरीजों के बीच निक्षय किट का वितरण भी किया। इसके उपरांत उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया और स्वयं भी अपनी आंखों की जांच कराई।

पाकुड़: जिले में सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर बडी पहल करते हुए पुराने सदर अस्पताल में एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त मनीष कुमार ने किया। इस दौरान 14 से 15 वर्ष की बच्चियों को टीका लगाया गया और उन्हें प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया। कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. सुरेन्द्र कुमार मिश्रा सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे। सिविल सर्जन ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन महिलाओं को होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाने में बेहद प्रभावी है और पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और अपनी बच्चियों का ने इसे टीकाकरण जरूर कराएं। 

उपायुक्त मनीष कुमार जिले के लिए महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि अब यह वैक्सीन सरकार द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने इसे बच्चियों के लिए "सुरक्षा कवच" बताते हुए सभी पात्र लाभुकों का टीकाकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान टीबी मरीजों को निक्षय किट भी वितरित की गई, ताकि उनके पोषण स्तर में सुधार हो सके।इसके बाद उपायुक्त ने अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने नेत्र जांच केंद्र, एएनसी कक्ष, ओपीडी और दवा काउंटर का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान उन्होंने खुद भी नेत्र परीक्षण कराया और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

'बिहार को नई दिशा और रफ्तार देंगे', नए सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पीएम और नीतीश को कहा धन्यवाद 'बिहार को नई दिशा और रफ्तार देंगे', नए सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पीएम और नीतीश को कहा धन्यवाद
Koderma News: कांग्रेस नेताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, “शिक्षित बनो, संगठित रहो” का संदेश
Palamu News: अंबेडकर जयंती पर ऐतिहासिक जनसैलाब, “जय भीम” से गूंजा शहर
Sahebganj News: साक्षरता चौक में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का छठा दिन, महामंडलेश्वर ने दिया सनातन धर्म का संदेश
Koderma News: धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश
वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर
बोकारो स्टील प्लांट हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच
Koderma News: हाजी मुख्तार अहमद का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर
Giridih News: फसल नुकसान पर ग्रामीणों की बैठक, पशु मालिकों को चेतावनी
Koderma News; मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
Advertisement