तीसरी में शांति समिति की बैठक, हुड़दंगियों को प्रशासन की सख्त चेतावनी
जबरन रंग डालने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
तीसरी थाना परिसर में आगामी होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बीडीओ मनीष कुमार और थाना प्रभारी रंजय कुमार ने संयुक्त रूप से बैठक की अध्यक्षता की।
तीसरी: आगामी होली पर्व के मद्देनजर रविवार को तीसरी थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मनीष कुमार एवं थाना प्रभारी रंजय कुमार ने संयुक्त रूप से की। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बनाए रखना और त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकना था।
हुड़दंग और हिंसा पर ज़ीरो टॉलरेंस
बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ मनीष कुमार ने कहा कि त्योहार आपसी प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है। यदि कोई भी व्यक्ति नशे की हालत में हंगामा करता है या जबरन किसी पर रंग डालता है, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

जनप्रतिनिधियों ने दिया सहयोग का आश्वासन
बैठक में मुख्य रूप से तीसरी थाना के एसआई लव कुमार, जिला परिषद प्रतिनिधि किसुन यादव, खरखरी पंचायत समिति सदस्य माला सिन्हा, तीसरी मुखिया किशोरी साव, गूंगी मुखिया प्रतिनिधि महेश राव तथा भंडारी मुखिया प्रतिनिधि पिंकेश सिंह समेत कई गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
