Jamshedpur News : भीषण सड़क हादसा, टेंपो चालक की दर्दनाक मौत

हादसे के बाद हाईवा चालक मौके से फरार

Jamshedpur News : भीषण सड़क हादसा, टेंपो चालक की दर्दनाक मौत

जमशेदपुर के पोटका थाना क्षेत्र में एनएच-220 पर तेज रफ्तार टेंपो सड़क किनारे खड़े हाईवा से टकरा गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हुआ और अस्पताल में उसकी मौत हो गई, जबकि घटना के बाद हाईवा चालक मौके से फरार हो गया।

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र में रविवार रात सड़क हादसे में टेंपो चालक की मौत हो गई। यह दुर्घटना एनएच-220 पर छोटानागपुर कॉलेज के पास रितिका ढाबा के समीप हुई, जहां सड़क किनारे खड़े एक हाईवा से टेंपो जा टकराया।

जानकारी के मुताबिक सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड के एदल गांव निवासी चोनडी नंदी उर्फ डोमा नंदी (38) टेंपो (संख्या JH05J5008) से पोटका के भूमरी नवकुंज से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब 10 बजे उनका टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े हाईवा के पिछले हिस्से से जा भिड़ा।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद हाईवा चालक मौके से फरार हो गया, जिससे लोगों में आक्रोश है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

परिजनों ने बताया कि चोनडी नंदी परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके घर में वृद्ध माता-पिता हैं और जल्द ही उनकी शादी होने वाली थी। इस हादसे ने परिवार की खुशियों को पल भर में मातम में बदल दिया। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार हाईवा चालक की तलाश के साथ-साथ दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Read More.. बड़ी पहल: DPS रांची में 170 सोलर पैनल, बच्चों को मिलेगा नया अनुभव

Edited By: Anshika Ambasta
Poll
क्या LPG की कालाबाज़ारी और जमाखोरी पर सरकार की कार्रवाई पर्याप्त है?

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Dumka News: जेवर के शोरुम से 14 लाख गबन करने का आरोपित गिरफ्तार
विकास की ओर बढ़ते कदम: मधुपुर में नदी पर बनेगा नया पुल, आवागमन होगा और भी सुगम
Bokaro News: उमड़ा भक्ति का सैलाब: हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा
Ramgarh News: हाथियों का खूनी तांडव: तीन ग्रामीणों को कुचला, इलाके में भारी दहशत
Dhanbad News: सड़क के गड्ढे बने हादसे का कारण, वाहन चालक घायल
Palamu News: पांकी-तरहसी बॉर्डर पर पुलिस एनकाउंटर, मुख्य आरोपी फैज खान को लगी गोली
Palamu News: झामुमो नेता लड्डू खान मर्डर केस के मुख्य गवाह समीर खलीफा का सरेआम गोली मारकर हत्या
Palamu News: सरकारी बस डिपो में कचरे का अंबार, महामारी की आशंका: भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी
Dumak News: जिला आपूर्ति पदाधिकारी डॉ. राजशेखर का औचक निरीक्षण, लैम्प्स में धान भंडारण का किया भौतिक सत्यापन
Pakur News: उपासना मरांडी का एक्शन: आवेदन मिलने के बाद तत्परता से दूर कराई किरता की बिजली समस्या
Hazaribagh News: झामुमो का 47वां स्थापना दिवस आज, भव्य आयोजन की तैयारी पूरी

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें