Sahebganj News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 किलो गांजा के साथ ओडिशा के दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

ओडिशा से झारखंड के कई इलाकों में होती थी अवैध सप्लाई

Sahebganj News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 किलो गांजा के साथ ओडिशा के दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
(फ़ोटो)

बरहरवा पुलिस ने एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल के नेतृत्व में 20 किलो गांजा के साथ ओडिशा के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बस के जरिए नशे की खेप पाकुड़ ले जा रहे थे, जिनमें से एक का लंबा आपराधिक इतिहास है।

बरहरवा: पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल के नेतृत्व में पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए 20.180 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर पाकुड़ में सप्लाई करने जा रहे थे।

नितिन खंडेलवाल ने बताया कि पतना-केन्दुआ मुख्य मार्ग पर विजयपुर के पास वाहन चेकिंग के दौरान बस संख्या BR-02PB-6518 को रोका गया। जांच में बस से असीम मोहंती, निवासी केटरापाड़ा, ओडिशा और प्रफुल चन्द्र देवड़ी, निवासी जाशपुर, ओडिशा को पकड़ा गया। तलाशी में उनके बैग से 2-2 किलो के 10 बंडल गांजा बरामद हुआ।  
   
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे हिरणपुर निवासी मदन भगत के साथ पिछले दो साल से गांजा तस्करी में लगे हैं। ओडिशा से गांजा लाकर झारखंड के कई इलाकों में सप्लाई करते थे। एसडीपीओ ने बताया कि असीम मोहंती का आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर ओडिशा में हत्या, डकैती व आर्म्स एक्ट के 8 और झारखंड में आर्म्स एक्ट के 2 मामले दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि एक मामला साहिबगंज मुफस्सिल थाना में भी दर्ज है। बरहरवा थाना में कांड संख्या 115/2026 दर्ज कर पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार राणा, थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Hazaribagh News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 4 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार Hazaribagh News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 4 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
Hazaribagh News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Bokaro News: नीट पेपर लीक पर फूटा गुस्सा: आम आदमी पार्टी ने गांधी चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन
Bokaro News: वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्वदेशी जागरण मंच कार्यालय का उद्घाटन
Bokaro News: सेल का बड़ा फैसला, प्लांटों में VRS स्कीम लॉन्च, मैनपॉवर कम करने की कवायद तेज
झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन का महासंकल्प, हजारीबाग में JJA की नई प्रदेश समिति का शपथ ग्रहण संपन्न
Hazaribagh News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में 'कस्तूरी-2026' का धमाल, रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ दो दिवसीय महोत्सव संपन्न
Hazaribagh News: शतरंज का रोमांच चरम पर, चौथी एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग चेस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Hazaribagh News: क्रिकेट का रोमांच, ओमेगा कप T-10 नाइट टूर्नामेंट में मैदान पर उतरे उपायुक्त हेमंत सती
Koderma News: प्रेरणा शाखा की अनूठी पहल: अमावस्या पर गौशाला में की भव्य गौ सेवा और जन सेवा
Giridih News: केंद्रीय कारा में विधिक दस्तक, जेल अदालत के साथ लगा बंदियों का मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप
Giridih News: भाजपा का संकल्प, पीरटांड़ में दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का ऊर्जा के साथ समापन