Operation Sindoor Anniversary: जानिए 25 मिनट में भारत ने कैसे तबाह किए थे पाकिस्तान के 9 आतंकी अड्डे
रात 1:05 बजे शुरू हुआ था भारत का सबसे बड़ा जवाबी हमला
ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे। भारतीय सेना ने 25 मिनट में पाकिस्तान और PoK के 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया था।
Operation Sindoor: भारत के बहुचर्चित सैन्य अभियान 'ऑपरेशन सिंदूर' को आज एक वर्ष पूरा हो गया है। गत वर्ष 7 मई की देर रात भारतीय थलसेना और वायुसेना ने पाकिस्तान तथा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में छिपे आतंकी अड्डों पर इतना जबरदस्त हमला बोला कि पूरी दुनिया की नजरें भारत पर टिक गईं।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार यह पूरा अभियान महज 25 मिनट में अंजाम दिया गया, लेकिन इतने कम वक्त में भारत ने 9 आतंकी शिविरों को तबाह करते हुए कम से कम 70 आतंकवादियों को मार गिराया। वहीं लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने बताया कि उन 9 ठिकानों पर की गई कार्रवाई में करीब 100 आतंकी मारे गए।
-
रात 1:05 बजे 'Operation Sindoor' का हुआ आगाज
-
9 आतंकी अड्डे किए गए तबाह
-
1:30 AM, सिर्फ 25 मिनट में मिशन हुआ पूरा

पाकिस्तान के 100 से अधिक सैनिक हुए ढेर
प्रेस वार्ता में लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने पाकिस्तान को लेकर एक दावा किया। उन्होंने बताया कि नौ आतंकी शिविरों पर हुई कार्रवाई में 100 आतंकवादी मारे गए। इसके अलावा नियंत्रण रेखा पर हुई मुठभेड़ों में पाकिस्तान के 100 से अधिक सैनिक भी मारे गए। उन्होंने कहा कि इंटरनेट पर जारी हुई पाकिस्तानी सम्मान और पुरस्कार सूची से यह साफ हो गया कि उनमें से कई पुरस्कार मरणोपरांत दिए गए थे। उन्होंने तंज कसते हुए यह भी कहा कि पाकिस्तान अगर कहानियां गढ़ने में लगाई गई ऊर्जा अपनी सैन्य तैयारी में लगाता, तो उसका प्रदर्शन कहीं बेहतर होता।
Operation Sindoor ने दिखाई भारत की सैन्य ताकत
वाइस एडमिरल ए.एन. प्रमोद ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने देश के शीर्ष नेतृत्व की दूरदर्शी रणनीतिक सोच को उजागर किया, जिसने सेनाओं को एक स्पष्ट लक्ष्य और पूरी ऑपरेशनल आजादी देकर निर्णायक कार्रवाई करने में सक्षम बनाया। 6 से 7 मई की रात नौसेना के जवानों ने थलसेना और वायुसेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आतंकी ठिकानों पर सटीक हमलों में भाग लिया, जिसने तीनों सेनाओं के बीच अद्भुत तालमेल और एकजुटता को दर्शाया।
पाकिस्तानी नौसेना बंदरगाहों तक सिमटी, भारत ने साबित की अपनी क्षमता
जैसे-जैसे यह अभियान आगे बढ़ा, भारतीय नौसेना की आक्रामक तैनाती ने पाकिस्तानी नौसेना और वायुसेना को रक्षात्मक रुख अपनाने पर मजबूर कर दिया। पाकिस्तानी सेना अपने बंदरगाहों और तटीय क्षेत्रों तक ही सिमट कर रह गई। ऑपरेशन सिंदूर ने यह साबित कर दिया कि भारत किसी भी उकसावे का जवाब सुविचारित, सटीक और संतुलित तरीके से देने में पूरी तरह सक्षम है।
Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.
