Rohit Roy shot: शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या के बाद BJP कार्यकर्ता रोहित रॉय को गोली
पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद हिंसा का सिलसिला रुक नहीं रहा। मध्यमग्राम में चंद्रनाथ रथ की हत्या के कुछ ही देर बाद बशीरहाट से एक और दिल दहला देने वाली खबर आई। भाजपा कार्यकर्ता रोहित रॉय को तृणमूल समर्थकों ने पेट में गोली मार दी। राज्य में नतीजों के बाद अब तक 5 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और तनाव चरम पर है।
Rohit Roy Shot: पश्चिम बंगाल के बसीरहाट में चुनाव बाद की हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही। बुधवार रात एक और खूनी वारदात सामने आई जिसमें भाजपा कार्यकर्ता रोहित रॉय उर्फ चिंटू को गोली मार दी गई। घायल अवस्था में उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। यह घटना रात करीब 10 बजे बसीरहाट थाना क्षेत्र के गोत्रा ग्राम पंचायत की राजीव कॉलोनी में घटी।
https://twitter.com/PTI_News/status/2052143350283944067?s=20
झंडा फहराने पहुंचे, और शुरू हो गई खूनी झड़प
शुभेंदु के सबसे करीबी सहयोगी की 'सुपारी किलिंग'

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।
