Hazaribagh News: दिशा की बैठक में विधायक प्रदीप प्रसाद ने उठाए जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दे

एनएचएआई के तहत आने वाली जर्जर सड़कों की मरम्मत का आग्रह

Hazaribagh News: दिशा की बैठक में विधायक प्रदीप प्रसाद ने उठाए जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दे
(फ़ोटो)

हजारीबाग समाहारणालय में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में 'दिशा' समिति की बैठक हुई। इसमें हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने जिला अस्पताल की बदहाली, बिजली कटौती, पेयजल संकट और जर्जर एनएच सड़कों का मुद्दा मजबूती से उठाया।

हजारीबाग: जिला समाहरणालय के सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की महत्वपूर्ण बैठक केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा कोडरमा लोकसभा क्षेत्र की सांसद अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद शामिल हुए और उन्होंने हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

बैठक के दौरान विधायक प्रदीप प्रसाद ने हजारीबाग जिला अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने अस्पताल के आईसीयू की खराब स्थिति, बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होने से मरीजों को होने वाली परेशानियों, उपचार व्यवस्था में कमियों तथा पोस्टमार्टम हाउस की अव्यवस्था को प्रमुखता से उठाते हुए शीघ्र सुधारात्मक कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

विधायक प्रसाद ने हजारीबाग शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही बिजली कटौती, लो-वोल्टेज की समस्या तथा इससे आम जनता, विद्यार्थियों, व्यापारियों और किसानों को हो रही कठिनाइयों का मुद्दा भी मजबूती से रखा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने की मांग की।

बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधीन आने वाली जर्जर एवं खस्ताहाल सड़कों के मरम्मतीकरण एवं दुरुस्तीकरण का विषय भी प्रमुखता से उठाया गया। विधायक ने कहा कि खराब सड़कों के कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। उन्होंने संबंधित विभाग को शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें: शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल की बड़ी लापरवाही उजागर, धक्के के सहारे चल रही 108 एंबुलेंस

इसके अतिरिक्त विधायक प्रसाद ने हजारीबाग में पेयजल संकट, विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की अनुपलब्धता तथा जलापूर्ति से संबंधित समस्याओं को भी बैठक में उठाया। उन्होंने गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी क्षेत्रों में पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: सेफ्टी टैंक हादसे से झकझोर उठा क्षेत्र, पीड़ित परिवार के साथ खड़ा हूं: मुन्ना सिंह

शहर में जलजमाव की गंभीर समस्या को भी विधायक ने प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान जलभराव के कारण नागरिकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, जिससे यातायात एवं जनजीवन प्रभावित होता है। उन्होंने इस समस्या के स्थायी समाधान हेतु प्रभावी कार्ययोजना बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

बैठक में हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी, बरही विधायक मनोज कुमार यादव, बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव, मांडू विधायक निर्मल महतो, बगोदर विधायक नागेंद्र महतो उपायुक्त हेमंत सती,  पुलिस अधीक्षक अमन कुमार, उप विकास आयुक्त  रिया सिहं, सभी विभाग के पदाधिकारी गण सहित समिति के अन्य सदस्य एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के उपरांत विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि हजारीबाग की जनता की समस्याओं का समाधान एवं क्षेत्र का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता से जुड़े प्रत्येक मुद्दे को वे निरंतर मजबूती से उठाते रहेंगे और उनके समाधान के लिए हर स्तर पर प्रयास जारी रहेगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Hazaribagh News: अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग की सघन छापेमारी, 1200 किलो जावा महुआ विनष्ट Hazaribagh News: अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग की सघन छापेमारी, 1200 किलो जावा महुआ विनष्ट
Hazaribagh News: पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त पहल, दारू थाने में सुनी गईं जन-समस्याएं
Giridih News: टावर चौक-कल्याणडीह फोरलेन मार्ग पर भारी पुलिस बल के बीच तोड़ी गईं दुकानें
राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड आ रहे नितिन नवीन: अमर बाऊरी
डोमचांच में युवा राजद की चौपाल संपन्न, स्थानीय मुद्दों पर सरकार को घेरा
Hazaribagh News: दिशा की बैठक में विधायक प्रदीप प्रसाद ने उठाए जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दे
पुलिस अधीक्षक ने ललपनिया ओपी और झुमरा सीआरपीएफ कैंप का किया निरीक्षण
Bokaro News: कोयला माफियाओं के खिलाफ सीआईएसएफ का बड़ा एक्शन, 3.55 टन कोयला जब्त
Koderma News: मानदेय और ईपीएफ घोटाले के खिलाफ 1 जून से स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल
Giridih News: पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, डीसी ऑफिस पर फॉरवर्ड ब्लॉक का धरना
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला तंबाकू नियंत्रण समिति की बैठक
Giridih News: देवकी अस्पताल में विशाल रक्तदान शिविर संपन्न, कुल 56 यूनिट रक्त संग्रह