Bokaro News: सेल का बड़ा फैसला: 40% कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की होगी कटौती, मचा हड़कंप
सभी यूनिट्स को 30 अप्रैल 2026 तक प्लान लागू करने का निर्देश
देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी Steel Authority of India Limited (सेल) ने कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की संख्या में बड़ी कटौती का फैसला लिया है। बोकारो से जुड़े इस निर्णय के तहत 31 मार्च 2027 तक कुल 40 प्रतिशत वर्कफोर्स घटाने का लक्ष्य तय किया गया है।
बोकारो: देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी Steel Authority of India Limited (सेल) में कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की संख्या में बड़ी कटौती का फैसला लिया गया है। स्टील मंत्रालय के सचिव स्तर पर हुई बैठकों के बाद प्रभारी सीएमडी के. के. सिंह की ओर से डायरेक्टर-इंचार्ज को पत्र जारी कर 31 मार्च 2027 तक 40 प्रतिशत कॉन्ट्रैक्ट वर्कफोर्स घटाने का लक्ष्य तय किया गया है।
सेल कॉरपोरेट ऑफिस का स्पष्ट संदेश है कि जल्द एक्शन प्लान बनाया जाए। सभी यूनिट्स को विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर 30 अप्रैल 2026 तक इसे लागू करने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया है।

2026-27 में भी यह प्रक्रिया जारी रहेगी।
1 अप्रैल 2025 को बेसलाइन मानते हुए अतिरिक्त 20 प्रतिशत कटौती की जाएगी।
इस तरह कुल मिलाकर 40 प्रतिशत कॉन्ट्रैक्ट मैनपावर कम करना अनिवार्य होगा।
