Sahebganj News: बोगा पहाड़ फुटबॉल टूर्नामेंट में मारीकुटी बनी चैंपियन, गूंजा जीत का जश्न

विजेता और उपविजेता टीमों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया

Sahebganj News:  बोगा पहाड़ फुटबॉल टूर्नामेंट में मारीकुटी बनी चैंपियन, गूंजा जीत का जश्न
बोगा पहाड़ फुटबॉल टूर्नामेंट में समल्लित हुए मुख्य अतिथि।

साहिबगंज के बोगा पहाड़ में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में मारीकुटी टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।

साहिबगंज: बोगा पहाड़ की वादियों में दो दिन तक चले फुटबॉल टूर्नामेंट का रोमांचक समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में मारीकुटी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पहाड़िया समाजसेवी शिवचरण मालतो ने विजेता टीम मारीकुटी को 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं, विशिष्ट अतिथि डेविड मालतो के हाथों उपविजेता मिलन टीम, साहिबगंज को 40 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।

इस मौके पर सरदार महेश मालतो, सरदार मारकुस मालतो, सरदार मैसा पहाड़िया, सीताराम पहाड़िया, विनय मालतो, सीमा पहाड़िया समेत दर्जनों खेलप्रेमी और ग्रामीण मौजूद थे। पूरे आयोजन को सफल बनाने में बोगा पहाड़ के ग्राम प्रधान विशु पहाड़िया, आयोजन समिति अध्यक्ष दिलीप मालतो, सचिव जगदीश मालतो और समिति के सभी सदस्यों की अहम भूमिका रही।

फुटबॉल के रोमांच के साथ-साथ कार्यक्रम में पहाड़िया समुदाय की पारंपरिक संस्कृति की भी झलक देखने को मिली। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने आयोजन में चार चांद लगा दिए। खेल के बहाने संस्कृति को जिंदा रखने की ये पहल काबिल-ए-तारीफ है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Sahebganj News: तीन दिवसीय संथाल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट 2026 का आगाज  Sahebganj News: तीन दिवसीय संथाल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट 2026 का आगाज 
Bokaro News: बीएसएल सभागार में महिला समिति का वार्षिकोत्सव, निदेशक प्रभारी बने मुख्य अतिथि
Hazaribagh News: एसबीआई मुख्य शाखा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा का आदेश, ड्रोन से होगी अवैध खनन की निगरानी
Palamu News: डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्याएं
Bokaro News: अंडर-16 राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल संपन्न
Bokaro News: जमीन विवाद से परेशान युवक हाई-वोल्टेज ड्रामे के बीच मोबाइल टॉवर पर चढ़ा
Bokaro News: आम्रलिका आम महोत्सव-2026 का शानदार आयोजन, किसानों और महिला समूहों ने मचाई धूम
Hazaribagh News: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की विशेष पूजा-अर्चना
Hazaribagh News: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न 
Hazaribagh News: अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में विदेशी शराब व स्पिरिट बरामद
पहली लड़ाई जीत गए नाथवानी, कांग्रेस का हाई वोल्टेज ड्रामा नहीं आया काम, सलमान खुर्शीद का आना भी हुआ बेकार