Giridih News: आरटीओ अधिकारी और डॉक्टर बनकर ठगी करने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

एसपी डॉ. बिमल कुमार को मिली थी गुप्त सूचना

Giridih News: आरटीओ अधिकारी और डॉक्टर बनकर ठगी करने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार
(गिरिडीह साइबर ठग गिरफ्तारी)

गिरिडीह पुलिस ने गांडेय थाना क्षेत्र के पुनईडीह से आरटीओ अधिकारी व डॉक्टर बनकर साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 6 मोबाइल और आईपैड बरामद किए।

गिरिडीह: पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांडेय थाना क्षेत्र से दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले का खुलासा प्रभारी साइबर डीएसपी आर.के. राणा ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में किया। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि गांडेय थाना क्षेत्र के पुनईडीह गांव के पास स्थित एक क्षतिग्रस्त नर्सरी भवन में कुछ लोग मोबाइल फोन के माध्यम से साइबर ठगी कर रहे हैं। 

सूचना के आधार पर साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस ने मौके पर छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. कैफ अंसारी (21) और मो. इरशाद अंसारी (19) के रूप में हुई है। दोनों गांडेय थाना क्षेत्र के बक्सीगरजा गांव के निवासी हैं। 

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे फर्जी सिम कार्ड का इस्तेमाल कर खुद को आरटीओ अधिकारी और डॉक्टर बताकर लोगों को फोन करते थे। वे चालान और डॉक्टर अपॉइंटमेंट बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी को अंजाम देते थे। पुलिस ने उनके पास से 6 मोबाइल फोन, 7 सिम कार्ड, एक आईपैड और दो मोटरसाइकिल बरामद की है। मामले में साइबर थाना कांड संख्या 22/2026 दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

छापामारी दल में शामिल पुलिस कर्मी

यह भी पढ़ें: गिरिडीह में SIR-2026 को लेकर बैठक, 22 जुलाई को होगी BLO-BLA-2 की तृतीय बैठक

1 पु नि रामेश्वर भगत, साइबर थाना प्रभारी गिरिडीह, 2 पु नि गुजन कुमार, साइबर थाना गिरिडीह, 3 पु अ नि आनंद कुमार, गांडेय थाना प्रभारी, 4 स अ नि गजेन्द्र कुमार, साइबर थाना गिरिडीह। 5 चौ 1/10 मनोज सोरेन, गांडेय थाना, गिरिडीह। 6 चौ 1/16 छोटेलाल मरांडी, गांडेय थाना, गिरिडीह। 7 पुलिस लाइन से प्राप्त सशस्त्र बल शामिल थे।

यह भी पढ़ें: Giridih News: श्रीरामकृष्ण डीएवी में कलस्टर स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

उपायुक्त रामनिवास यादव ने लाभुकों को सौंपे ड्राइविंग लाइसेंस, जून में 1,779 लाइसेंस जारी उपायुक्त रामनिवास यादव ने लाभुकों को सौंपे ड्राइविंग लाइसेंस, जून में 1,779 लाइसेंस जारी
चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस अलर्ट, बिजुलिया मोड़ समेत कई गांवों में विशेष गश्ती व सुरक्षा जागरूकता अभियान
टुंडी के कमलपुर जंगल में एकाकी रह रहे 75 वर्षीय सुरेंद्र सोरेन की मदद को आगे आया धनबाद प्रशासन
बरहरवा में खुली फायर एंड सेफ्टी एकेडमी, युवाओं को मिलेगा रोजगार का नया अवसर
लोहरदगा की खेल क्रांति को मिलेगा नया आयाम! सेन्हा और भण्डरा में स्टेडियम निर्माण की मांग, कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को सौंपा गया प्रस्ता
Sahibganj News: उधवा के सरकारी स्कूल में कागजों पर पढ़ाई, हकीकत में घोटाला
राहुल गांधी, खड़गे, ओम बिरला समेत कई राष्ट्रीय नेताओं ने अभिनव सिद्धार्थ को दिया आशीर्वाद
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर कांग्रेस की चिंता, एएसडीडी सूची में 40 लाख से अधिक नाम
मेघातरी घाटी में बस-ट्रक समेत चार वाहनों की टक्कर, घंटों जाम में फंसे यात्री
गिरिडीह में पेयजल संकट पर सिविल सोसाइटी का प्रदर्शनात्मक ज्ञापन, नगर आयुक्त और महापौर से की तत्काल कार्रवाई की मांग
जम्मू-कश्मीर: अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, 39 यात्री घायल
साक्षरता मोड़ से सकरीगली तक NH-80 बना मौत का सफर, राष्ट्रीय राजमार्ग की बदहाली पर सवाल: क्या बड़े हादसे का है इंतजार?