NSS शिविर के 5वें दिन भोटोटोला में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों ग्रामीणों ने कराई जांच
सैकड़ों ग्रामीणों ने मुफ्त स्वास्थ्य जांच और परामर्श का लिया लाभ
साहिबगंज के मॉडल कॉलेज, राजमहल की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई–1 एवं इकाई–2 द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन भोटोटोला में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में सालबनी, लोगाई, खैरबन्नी सहित आसपास के गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों ने बीपी, शुगर और अन्य स्वास्थ्य जांच कराई।
साहिबगंज: मॉडल कॉलेज, राजमहल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई–1 एवं इकाई–2 द्वारा गोद लिए गए ग्राम सालबनी एवं भोटोटोला में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन भोटोटोला स्थित प्राथमिक विद्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह की उपस्थिति में हुआ।
शिविर में सालबनी, लोगाई, खैरबन्नी सहित आस-पास के गांवों के ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कराई। चिकित्सा दल ने लोगों की बीपी, शुगर, खून की जांच सहित आम बीमारियों की जांच की और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। साथ ही मरीजों के बीच आवश्यक निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया।


शिविर को सफल बनाने में एमएसएस स्वयंसेवकों की अहम भूमिका रही। स्वयंसेवकों ने शिविर से पहले घर-घर जाकर ग्रामीणों को स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित किया। यह कार्यक्रम एमएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. रमजान अली एवं डॉ. अमित कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ। शिविर में भोटोटोला स्कूल के प्रधानाचार्य, बड़ी संख्या में एमएसएस स्वयंसेवकों एवं ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.


