Koderma News: स्टेट बार काउंसिल वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ल का जिला बार एसोसिएशन में भव्य अभिनंदन
अधिवक्ताओं के हितों के लिए हमेशा संघर्षरत: जगदीश सलूजा
कोडरमा जिला बार भवन में झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल का भव्य अभिनंदन किया गया। इस मौके पर शुक्ल ने अधिवक्ताओं के समर्थन के लिए आभार जताते हुए राज्य में जल्द एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की।
कोडरमा: जिला बार एसोसिएशन ने आज कोडरमा जिला बार भवन में झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल का भव्य अभिनंदन किया। शुक्ल तीसरी बार झारखंड स्टेट बार काउंसिल का चुनाव जीतने के बाद कोडरमा अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करने पहुचें थे। इसअवसर पर जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शुक्ल को पुष्पगुच्छ, माला और शाल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। शुक्ल का भव्य, शानदार और ऐतिहासिक स्वागत किया गया।
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश सलूजा ने कहा कि शुक्ल झारखंड के अधिवक्ताओं के गौरव है जिन्होंने पिछले तीन दशक से अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए कार्य किया है तथा अधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनाओं को मूर्त रूप दिलाने का कार्य किया है। सलूजा ने कहा कि शुक्ल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल को चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के रूप में पिछले 15 बर्षों में शानदार उपलब्धियों से भरा कार्यकाल दिया है।


शुक्ल ने कहा कि झारखंड में बिना विलंब के एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराया जाना चाहिए ताकि झारखंड मेंअधिवक्ता निर्भीकता से अपना दायित्व निभा सके। उन्होंने कहा कि झारखंड एक मात्र ऐसा राज्य है जहां अधिवक्ताओं के कल्याण की सबसे अधिक योजनाएं चलती है। भविष्य में भी अन्य योजनाओं को मूर्त रूप दिलाया जायेगा। कोडरमा जिला बार एसोसिएशन का भी चुनाव जल्द कराया जाएगा।
इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष धीरज जोशी, सरकारी अधिवक्ता तारकेश्वर प्रसाद,अपर सरकारी अधिवक्ता सुधीर कुमार ,सुखदेव यादव, महावीर राम,राकेश झा, अरुण मिश्रा, अरुण कुमार ओझा, रीतभ कुमारी, सुधांशु कुमार, जयगोपाल शर्मा और प्रभाकर मिश्रा ने अपने विचार व्यक्त किए और शुक्ल का अभिनंदन किया। धन्यवाद ज्ञापन जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष धीरज जोशी ने किया। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ल ने कोडरमा बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ताओं से भेंट की और उनका आभार प्रकट किया।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


