दो छोटे बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत
किसान था मृतक, नौकरी की भी कर रहा था तैयारी
पश्चिमी सिंहभूम में 28 वर्षीय युवक घनश्याम कालुंडिया की अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पश्चिमी सिंहभूम : शहर में सोमवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में 28 वर्षीय युवक घनश्याम कालुंडिया की मौत हो गई। वह अपने ससुराल से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।
मृतक के दोस्त त्रिलोचन बोयपाई ने बताया कि उसकी मुलाकात घनश्याम से मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कॉलेज मोड़ स्थित गीता पेट्रोल पंप के पास हुई थी। उस दौरान उसने घनश्याम से साथ चलने और पहले पेट्रोल भरवाने को कहा, लेकिन घनश्याम ने यह कहते हुए आगे बढ़ना जारी रखा कि वह धीरे-धीरे जा रहा है।
त्रिलोचन के अनुसार, कुछ देर बाद जब वह लिटिल पी लाइन होटल के पास एक सीमेंट दुकान के सामने पहुंचा, तो वहां लोगों की भीड़ लगी हुई थी। नजदीक जाकर देखने पर उसने पाया कि घनश्याम की बाइक क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी है और वह खुद गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़ा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही त्रिलोचन ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी और स्थानीय लोगों की मदद से घनश्याम को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया गया कि घनश्याम कालुंडिया खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था और साथ ही नौकरी की तैयारी भी कर रहा था। उसके दो छोटे बच्चे हैं। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और हादसे में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
