Simdega News : जनगणना-2027 को लेकर डिजिटल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

अधिकारियों और तकनीकी सहायकों को दी गई विस्तृत जानकारी

Simdega News : जनगणना-2027 को लेकर डिजिटल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

सिमडेगा में जनगणना-2027 को लेकर डिजिटल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारियों और तकनीकी सहायकों को मकान सूचीकरण, डाटा एंट्री और मोबाइल आधारित जनगणना प्रणाली की जानकारी दी गई।

सिमडेगा : भारत की जनगणना-2027 को पूर्णतः डिजिटल माध्यम से संपन्न करने के उद्देश्य से समाहरणालय सभागार, सिमडेगा में जिला प्रशासन द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में जिला, अनुमंडल, शहर, चार्ज एवं अपर चार्ज जनगणना पदाधिकारियों के लिए दो दिवसीय तथा तकनीकी सहायकों के लिए एक दिवसीय सत्र निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम का पहला चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना पर केंद्रित है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त-सह-प्रधान जिला जनगणना पदाधिकारी कंचन सिंह, जिला जनगणना पदाधिकारी-सह-अपर समाहर्ता ज्ञानेन्द्र, अपर जिला जनगणना पदाधिकारी -सह- प्रभारी जिला सांख्यिकी पदाधिकारी` अरुणा कुमारी, उप निदेशक जनगणना कार्य निदेशालय झारखंड रांची गजेंद्र गुप्ता तथा सांख्यिकीय अन्वेषक-सह-सिमडेगा के नोडल  प्रतीक सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

 इस अवसर पर उपायुक्त कंचन सिंह ने अधिकारियों को प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने तथा जनगणना कार्य को पूर्ण जिम्मेदारी, पारदर्शिता और सटीकता के साथ संपन्न करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसके आधार पर भविष्य की योजनाएं एवं नीतियां तैयार की जाती हैं। अतः सभी संबंधित पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी और सजगता से करें।

उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि आम नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों को जनगणना प्रक्रिया की समुचित जानकारी दी जाए, ताकि किसी प्रकार की भ्रांति या जानकारी के अभाव की स्थिति उत्पन्न न हो और सभी के सहयोग से यह कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके। साथ ही उन्होंने जनगणना-2027 की मार्गदर्शिका का गहन अध्ययन कर उसी के अनुरूप कार्य करने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें रांची एयरपोर्ट फायरिंग केस में प्रिंस खान गैंग के दो गुर्गे गिरफ्तार

प्रशिक्षण के दौरान जनगणना निदेशालय के उप निदेशक  गजेंद्र गुप्ता ने प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना की विस्तृत प्रक्रिया की जानकारी दी। अधिकारियों को उनके कर्तव्यों से अवगत कराते हुए बताया गया कि किस प्रकार सटीक एवं प्रमाणिक आंकड़ों का संकलन कर निर्धारित डिजिटल प्रणाली में समय पर अपलोड किया जाएगा। साथ ही कार्यों की समय-सीमा और उसके अनुपालन पर भी विशेष बल दिया गया।

यह भी पढ़ें Giridih News : भाकपा माले ने मनाया भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का शहादत दिवस

प्रशिक्षण सत्र में प्रतिभागियों को डाटा इंट्री की विधि, एस ओ आई तथा एंड्राइड मोबाइल  उपकरणों के उपयोग, ऑनलाइन डाटा एंट्री, तकनीकी समस्याओं के समाधान ,नेटवर्क की आवश्यकता तथा मैदानी कार्यों के संचालन से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों द्वारा जनगणना के प्रथम चरण में भवनों तथा  मकानों के सूचीकारण और प्रक्रियाओं को व्यावहारिक  इंट्री की क्रमबद्धता  समझाया गया तथा प्रतिभागियों के प्रश्नों का समाधान भी किया गया।

यह भी पढ़ें असम में झामुमो के चुनाव लड़ने से किसको होगा लाभ, पश्चिम बंगाल के मामले पर उठ रहे सवाल

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य संबंधित पदाधिकारियों एवं तकनीकी सहायकों को जनगणना के तकनीकी एवं प्रक्रियात्मक पहलुओं में दक्ष बनाना है, ताकि जनगणना कार्य को पारदर्शी, सटीक एवं त्रुटिरहित तरीके से संपन्न किया जा सके। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए अधिकारी एवं तकनीकी सहायक सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। 

मौके पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी-सह-उप जिला जनगणना पदाधिकारी  पलटू महतो, अनुमंडल पदाधिकारी-सह-अनुमंडल जनगणना पदाधिकारी  प्रभात रंजन ज्ञानी, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी गौरव कुमार, ईडीएम चंद्रशेखर कुमार सहित सभी चार्ज जनगणना पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Dumka News: कोयला लदे हाइवा का टायर ब्लास्ट होने से लगी आग Dumka News: कोयला लदे हाइवा का टायर ब्लास्ट होने से लगी आग
Dhanbad News: दीवार तोड़कर बरामदे में घुसी कार, मौत के मुंह से लौटे 6 मासूम जिंदगियां
Palamu News: 6 साल की छात्रा की मौत के बाद निजी स्कूलों पर फूटा गुस्सा, बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे सैकड़ों स्कूल
गुस्से में बेकाबू हुआ विशालकाय हाथी, सड़क पर कार को सूंड से हिलाया, देखें वीडियो
Hazaribagh News: कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल: मशाल जुलूस के साथ विधायक ने राज्य सरकार को दी चेतावनी
बीआईटी मेसरा में 'बीट्रिक्स' का जलवा: बिजनेस और मैनेजमेंट के दिग्गजों के बीच छिड़ी दिमागी जंग
Dumka News: DTO का 'संडे सरप्राइज': दो पत्थर लदे हाईवा जब्त, मची खलबली
Sahebganj News: श्रद्धालुओं ने नम आंखों से दी मां को विदाई, कोटालपोखर में श्रद्धा व उल्लास का माहौल
Sahebganj News: जियोलॉजी छात्रों ने राजमहल पहाड़ियों में शुरू किया फील्ड ट्रिप, कर रहे ज्वालामुखीय संरचनाओं का अध्ययन
विष्णुगढ़ की मासूम बेटी को न्याय दिलाने हेतु 30 को हजारीबाग बंद, मनीष जायसवाल और भाजपा ने की सफल बनाने की अपील
Hazaribagh News: रामनवमी जुलूस में 85 को लगी चोट, किसी को रेफर करने की नहीं पड़ी नौबत
Aurangabad horror: चाचा ने कटर मशीन से तीन मासूमों का गला रेता, फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश