Bokaro News: स्वांग में रक्तदान शिविर का आयोजन, 51 यूनिट रक्त संग्रह
रक्तदान महादान है और इससे किसी भी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है: एसडीपीओ
बोकारो के गोमिया स्थित स्वांग दक्षिणी पंचायत सचिवालय में मुक्ति फाउंडेशन द्वारा शहीद दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। बेरमो एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह और बीडीओ महादेव कुमार महतो द्वारा उद्घाटित इस शिविर में कुल 51 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। हेल्थ पॉइंट हॉस्पिटल रांची की टीम के सहयोग से आयोजित इस कैंप में पुलिस अधिकारियों, पत्रकारों और स्थानीय युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। संस्था के अध्यक्ष महेश स्वर्णकार ने बताया कि पिछले 7 वर्षों से वे सड़क दुर्घटना और गंभीर बीमारियों में रक्त की सुलभता सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान चला रहे हैं।
गोमिया: प्रखंड अंतर्गत स्वांग दक्षिणी पंचायत सचिवालय में मुक्ति फाउंडेशन गोमिया के सौजन्य से सोमवार को शहीद दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि बेरमो एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह, विशिष्ट अतिथि गोमिया बीडीओ महादेव कुमार महतो, सीओ आफताब आलम, भाजपा के जिलाध्यक्ष सह जिप सदस्य डा सुरेंद्र राज, डा जितेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर सह बोकारो थर्मल थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव, गोमिया थाना प्रभारी रवि कुमार, आइइएल थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो, कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति, तेनुघाट ओपी प्रभारी भजनलाल महतो किया। वहीं शिविर में आए मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

शिविर में बीडीओ महादेव कुमार महतो, स्वांग उत्तरी पंचायत मुखिया विनोद कुमार विश्वकर्मा,पूर्व मुखिया विनोद कुमार पासवान, पत्रकार में प्रशांत कुमार सिन्हा, राजकुमार वर्मा आदि ने भी ब्लड डोनेट किया। सभी रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को उपहार स्वरूप हेलमेट व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुक्ति फाउंडेशन ट्रस्ट पिछले 7 वर्षों से शहीद दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन करते आ रही है। संस्था के अध्यक्ष महेश स्वर्णकार ने बताया कि रोड एक्सीडेंट या अन्य गंभीर बीमारियों पर जब रक्त आवश्यकता होती है, तब उसको रक्त सुगमता से उपलब्ध करवाना है ताकि पीड़ित की जान बचाई जा सके।
वहीं रक्त संग्रह करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों में विवेक कुमार,रामलाल कुमार, गोविंद कुमार,सुरेश दुबे, परितोष कुमार, कोमल कुमारी शामिल थे। मौके पर पूर्व मुखिया बिनोद पासवान, संस्था के अध्यक्ष महेश स्वर्णकार, शंकर वर्मा, अरविंद कुमार, सुरेंद्र कुमार, अजीत कुमार सिन्हा, रौशन सोनी, शंभु श्रीवास्तव, दिलीप प्रजापति, जग्गू विश्वकर्मा, शिशु ठाकुर, बिनोद यादव, दीपक स्वर्णकार, प्रकाश प्रजापति, रंजीत अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
