Sahebganj News: 20वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक आयोजित, आकस्मिक योजना पर विचार-विमर्श
किसानों के समग्र विकास के लिए योजनाओं को किया गया परिष्कृत
साहिबगंज कृषि विज्ञान केंद्र में डॉ. सुप्रिया सिंह की अध्यक्षता में 20वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक हुई, जिसमें आगामी वर्ष 2026-27 की कार्य योजना और जिले की आकस्मिक कृषि योजना पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में कृषि, पशुपालन और नाबार्ड जैसे विभागों के अधिकारियों ने शिरकत कर किसानों के समग्र विकास हेतु रणनीति तैयार की।
साहिबगंज: कृषि विज्ञान केंद्र, साहिबगंज में 20वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र की प्रमुख डॉ. सुप्रिया सिंह द्वारा वर्ष 2025-26 में किए गए कार्यों एवं उपलब्धियों को प्रस्तुत किया गया तथा वर्ष 2026-27 की कार्य योजना पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में साहिबगंज जिले के कृषि, पशुपालन, भूमि संरक्षण, उद्यान, नाबार्ड, JSLPS, JTDS, RSETI के पदाधिकारी, विभिन्न गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि, प्रगतिशील किसान एवं कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक उपस्थित थे।
