Sahebganj News: पॉक्सो एक्ट के फरार आरोपी समरुद्दीन शेख के घर चिपकाया इश्तिहार, सरेंडर नहीं किया तो होगी कुर्की-जब्ती

निर्धारित समय के भीतर न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का निर्देश

Sahebganj News: पॉक्सो एक्ट के फरार आरोपी समरुद्दीन शेख के घर चिपकाया इश्तिहार, सरेंडर नहीं किया तो होगी कुर्की-जब्ती
(फ़ोटो)

साहिबगंज के राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी के नेतृत्व में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और हत्या के प्रयास मामले के फरार आरोपी समरुद्दीन शेख के हाफू टोला स्थित घर पर न्यायालय के आदेशानुसार इश्तिहार चस्पा किया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि तय समय में सरेंडर न करने पर आरोपी के खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी

साहिबगंज: राजमहल थाना पुलिस ने फरार अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी हसनैन अंसारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फरार आरोपी समरुद्दीन शेख, पिता स्वर्गीय कमरुद्दीन शेख, निवासी हाफू टोला, के घर न्यायालय द्वारा जारी इश्तिहार चस्पा किया।

आरोपी राजमहल थाना कांड संख्या 175/21, दिनांक 01 अगस्त 2021 में नामजद है और लंबे समय से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 341, 342, 323, 307, 354, 427, 504, 506 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 08 के तहत मामला दर्ज है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के आवास पर विधिवत इश्तिहार चस्पा कर उसे निर्धारित समय के भीतर न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया है।   

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि तय समय में सरेंडर नहीं करने पर आरोपी के खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। राजमहल थाना क्षेत्र में फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
Deoghar News: राजकीय कृत +2 विद्यालय मोहनपुर हाट में सम्मान समारोह आयोजित 
नई दिल्ली में झारखंड के विकास पर महामंथन, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू से मिले सूबे के मंत्री हाफिजूल हसन
Sahebganj News: भाजपा का प्रखंड कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, किसानों के लिए 12 सूत्री मांग
प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार की अध्यक्षता में महाबैठक, 24 मई को होने वाली UPSC प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियां पूरी
Dumka News: तेज रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराई बाइक, जीजा-साला की दर्दनाक मौत
Palamu News: डीसी ने 8 गुड सेमेरिटीन को सौंपा चेक, विभिन्न सड़क हादसों में बचायी थी राहगीरों की जान 
Palamu News: समाहरणालय में जन समाधान दिवस, उपायुक्त दिलीप सिंह शेखावत ने सुनीं शिकायतें, दिए कड़े निर्देश
Dhanbad News: ग्रामीण बच्चों को मिलेगी ‘खान सर क्लासेस’ की मुफ्त ऑनलाइन शिक्षा: सिंदरी विधायक
Dhanbad News: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में धनबाद के 1500 दवा प्रतिष्ठान बंद, केमिस्ट्स ने किया प्रदर्शन
Dhanbad News: क्लस्टर सिस्टम के विरोध में अभाविप का धरना-प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का फूंका पुतला
Dhanbad News: पुनर्वास को मिली नई रफ्तार, जेआरडीए बोर्ड बैठक में कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर