IAS Jharkhand Cadre 2013 Batch Appointments
समाचार  हजारीबाग  झारखण्ड  राज्य 

Hazaribagh News: पदभार संभालते ही एक्शन में कमिश्नर विजय गुप्ता, प्रमंडलीय कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का लिया विस्तृत ब्यौरा

Hazaribagh News: पदभार संभालते ही एक्शन में कमिश्नर विजय गुप्ता, प्रमंडलीय कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का लिया विस्तृत ब्यौरा भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS, 2013 बैच) के अधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने हजारीबाग स्थित उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय आयुक्त के रूप में अपना नया पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालते ही उन्होंने प्रमंडलीय कार्यालय की विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली, रिक्त पदों की स्थिति, जन शिकायतों के निस्तारण और लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की। इस अवसर पर हजारीबाग के उपायुक्त हेमंत सती ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात कर जिले की विधि-व्यवस्था की अद्यतन जानकारी दी। इससे पूर्व विजय कुमार गुप्ता रांची में वित्त विभाग के विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थे।
Read More...

Advertisement