Suspect Ajit Yadav Arrest and Detention
समाचार  कोडरमा  झारखण्ड  राज्य 

Koderma News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला: दहेज हत्या का आरोपी पति अजीत यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Koderma News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला: दहेज हत्या का आरोपी पति अजीत यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के नवादा गांव में नवविवाहिता कोशिला कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति अजीत यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतका के भाई कुलदीप यादव के आवेदन पर जयनगर थाना में पति, ससुर प्रकाश यादव और सास द्रौपती देवी समेत 7 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। इससे पूर्व शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जयनगर थाना के समक्ष शव रखकर करीब दो घंटे तक सड़क जाम रखा था, जिसे पुलिस और जनप्रतिनिधियों के आश्वासन के बाद हटाया गया।
Read More...

Advertisement