Deputy Commissioner Ramniwas Yadav Directives
समाचार  गिरिडीह  झारखण्ड  राज्य 

Giridih News: हीटवेव पर डीसी रामनिवास यादव का बड़ा एक्शन: जिला प्रशासन अलर्ट, युद्धस्तर पर दुरुस्त होंगे चापाकल

Giridih News: हीटवेव पर डीसी रामनिवास यादव का बड़ा एक्शन: जिला प्रशासन अलर्ट, युद्धस्तर पर दुरुस्त होंगे चापाकल झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मुख्य सचिव के निर्देशानुसार गिरिडीह जिला प्रशासन लगातार बढ़ रहे तापमान और भीषण गर्मी को लेकर पूरी तरह सतर्क मोड में आ गया है। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO), अंचल अधिकारियों (CO), नगर निकाय और पेयजल विभाग के अफसरों को शहरी व ग्रामीण इलाकों में जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत प्रमुख चौक-चौराहों, बस स्टैंड और बाजारों में प्याऊ केंद्र खोले जा रहे हैं, साथ ही खराब पड़े चापाकलों व जलमीनारों की युद्धस्तर पर मरम्मत और प्रभावित इलाकों में टैंकरों से पानी भेजने की मुस्तैद व्यवस्था की गई है।
Read More...

Advertisement