SBI PO Recruitment 2026: 1500 पदों पर निकली बंपर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका; ऐसे करें आवेदन

SBI PO Recruitment 2026: 1500 पदों पर निकली बंपर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका; ऐसे करें आवेदन
एसबीआई पीओ भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

SBI PO 2026 Vacancy Form: बैंकिंग सेक्टर में पीओ की नौकरी सबसे प्रतिष्ठित सरकारी पदों में गिनी जाती है। नई भर्ती में 1500 रिक्तियों का नोटिफिकेशन आ चुका है। यह आपके करियर को नई दिशा देने का बेहतरीन अवसर साबित हो सकता है।

SBI PO Recruitment 2026 Notification Released: अगर आप बैंक में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे हैं तो यह खबर आपके लिए है। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने प्रोबेशनरी ऑफिसर यानी पीओ के 1500 पदों पर भर्ती का विज्ञापन अपनी आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जारी कर दिया है। 18 जून से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। एसबीआई पीओ की यह भर्ती उन युवाओं के लिए गोल्डन चांस है जो बैंकिंग क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं।


SBI PO के लिए कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती में दो मुख्य योग्यताएं मांगी गई हैं शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा। अगर आप इन दोनों शर्तों पर खरे उतरते हैं तो एसबीआई पीओ बनने की राह आपके लिए खुली है।

  • शैक्षणिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होना जरूरी है। जो अभ्यर्थी अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर में पढ़ रहे हैं वे भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन साक्षात्कार के समय उनकी डिग्री 30 सितंबर से पहले पूरी होनी चाहिए। दोहरी डिग्री वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं।
  • आयु सीमा: न्यूनतम 21 और अधिकतम 30 वर्ष। आयु की गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर होगी। जन्मतिथि के अनुसार अभ्यर्थी का जन्म 2 अप्रैल 1996 के बाद और 1 अप्रैल 2005 से पहले का होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

SBI PO Vacancy 2026: महत्वपूर्ण तिथियां और जानकारी

विवरण जानकारी
बैंक का नाम स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)
पद का नाम प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO)
कुल रिक्तियां 1500 (नियमित- 1446, बैकलॉग- 54)
आवेदन प्रारंभ तिथि 18 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 8 जुलाई 2026
आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in
चयन प्रक्रिया प्रीलिम्स, मेंस, साक्षात्कार
प्रीलिम्स परीक्षा अगस्त 2026
मेंस परीक्षा सितंबर 2026
साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज एवं साक्षात्कार अक्टूबर/नवंबर 2026
आधिकारिक अधिसूचना SBI PO Notification 2026 PDF
ऑनलाइन आवेदन SBI PO Vacancy 2026 Apply Online Link

SBI PO को कितनी मिलती है सैलरी?

स्टेट बैंक में पीओ बनने के लिए प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू तीन पड़ावों से गुजरना होता है। पद पर नियुक्ति के बाद शुरुआती बेसिक पे ₹48,480 प्रति माह होती है। वेतन का स्केल 48480-2000/7-62480-2340/2-67160-2680/7-85920 है। इसके ऊपर से डीए, एचआरए, सीसीए, पीएफ, कंट्रीब्यूटरी पेंशन फंड, एनपीएस, एलएफएस, चिकित्सा सुविधाएं और लीज रेंटल फेसिलिटी जैसे भत्ते भी मिलते हैं, जिससे हाथ में आने वाली राशि काफी बढ़ जाती है। मुंबई केंद्र में तैनात पीओ का सालाना वेतन पैकेज लगभग 21.97 लाख रुपये होता है।


SBI PO के लिए आवेदन कैसे करें?

इस भर्ती में आवेदन IBPS के माध्यम से किया जा रहा है। नीचे दिए गए आसान चरणों को फॉलो करें:

यह भी पढ़ें: Bihar Police SI Result 2026: 10,759 अभ्यर्थी हुए सफल, अब PET की बारी; ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibpsreg.ibps.in खोलें।
  • नए उपयोगकर्ता हैं तो 'Click here for New Registration' लिंक पर क्लिक करें।
  • नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और सिक्योरिटी कोड भरकर बेसिक रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • मिले रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से दोबारा लॉगिन करें।
  • व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, माता-पिता का नाम, आयु, श्रेणी और राष्ट्रीयता सावधानी से दर्ज करें।
  • 10वीं, 12वीं और स्नातक के अंक, रोल नंबर और प्रतिशत सही-सही भरें।
  • निर्धारित साइज में स्कैन की गई फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें और फॉर्म का प्रिंट आउट लेकर सुरक्षित रख लें।

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी और दिव्यांग सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को 100 रुपये की फीस ऑनलाइन जमा करानी होगी। भर्ती से संबंधित किसी भी अन्य जानकारी के लिए एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: NEET UG-2026: परीक्षार्थियों के लिए रेलवे की बड़ी सौगात, चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Related Posts

Latest News

Giridih News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी रामनिवास यादव के निर्देश पर बीएलओ प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू Giridih News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी रामनिवास यादव के निर्देश पर बीएलओ प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
Koderma News: प्रखंड मुख्यालय पर बीडीओ और सीओ के नेतृत्व में सामूहिक विधिक योगाभ्यास
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
Koderma News: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने डोमचांच में कैडेटों संग किया योगाभ्यास
Koderma News: योग दिवस कार्यक्रम में प्रोटोकॉल उल्लंघन, विधायक डॉ. नीरा यादव भड़कीं
Koderma News: श्री हनुमान संकीर्तन मंडल का 45वां ऐतिहासिक स्थापना दिवस समारोह आयोजित
Koderma News: मंडल कारा में बंदियों के बीच कराया गया सामूहिक विधिक योगाभ्यास
Koderma News: डहुआटोल पत्थर खदान से 26 वर्षीय दशरथ यादव का शव बरामद
Koderma News: पैर फिसलने से गहरे कुएं में गिरा युवक, सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत
Koderma News: डीवीसी +2 हाई स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया योग दिवस
Koderma News: आदर्श मध्य विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 12वां विश्व योग दिवस
दो बड़े संस्थानों में ऐतिहासिक करार: BIT मेसरा और IIT खड़गपुर ने MOU पर किए हस्ताक्षर