Koderma News: सफाई, पेयजल और शौचालय की स्थिति से तय होगी सीबीएसई स्कूलों की रेटिंग

सरकारी के बाद अब निजी स्कूल निशाने पर

Koderma News: सफाई, पेयजल और शौचालय की स्थिति से तय होगी सीबीएसई स्कूलों की रेटिंग
(फाइल फोटो)

सीबीएसई ने कोडरमा जिले के सभी संबद्ध निजी स्कूलों के लिए स्वच्छ व हरित स्कूल अभियान के तहत पंजीयन अनिवार्य किया है। अब स्कूलों की रेटिंग परिसर की साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल और शौचालयों की स्थिति के आधार पर तय होगी।

कोडरमा: जिले के सीबीएसई अफलेटेड स्कूलों की रेटिंग अब सफाई, पेयजल की शुद्धता और शौचालय की स्थिति के आधार पर तय होगी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने स्वच्छ व हरित स्कूल अभियान शुरू किया है। अभियान में जिले के सभी सीबीएसई स्कूलों की भागीदारी अनिवार्य की गई है। इसके तहत स्कूलों को निर्धारित मानकों के अनुरूप स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल और स्वच्छ शौचालय की व्यवस्था करनी होगी। 

बोर्ड ने स्कूल प्रबंधन को अभियान के लिए पोर्टल पर पंजीयन कराने का निर्देश दिया है। साथ ही बेहतर रेटिंग के लिए स्कूलों में उपलब्ध सुविधाओं से संबंधित जरूरी साक्ष्य भी पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। इसमें परिसर की साफ-सफाई, पेयजल की गुणवत्ता, शौचालयों की स्थिति समेत स्वच्छता से जुड़े अन्य मानकों को शामिल किया जाएगा। 

Jharkhand Govt Ad
अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वच्छ, स्वस्थ और पर्यावरण अनुकूल शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है। स्कूलों को रेटिंग बेहतर करने के लिए निर्धारित मानकों पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। इससे स्कूलों के बीच स्वच्छता और हरित वातावरण विकसित करने को लेकर प्रतिस्पर्धा भी बढ़ेगी। इससे पहले ऐसी व्यवस्था सरकारी स्कूलों में की गई थी, पर अब निजी स्कूलों में भी इस व्यवस्था का लागू किया जा रहा है। इससे निजी स्कूलों में सफाई, पेयजल तथा शौचालय पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत
Koderma News: सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ध्वजाधारी धाम में जलाभिषेक
Koderma News: अंतिम सोमवारी पर सतगावां में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों कांवड़िए हुए शामिल
लुकैयाटांड़ से JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का हुआ जोरदार आगाज़
Koderma News: झुमरीतिलैया में राजद ने कांवड़ पदयात्रियों के लिए लगाया भव्य सेवा शिविर
छात्राओं के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं, पूरी मजबूती से लड़ेंगे लड़ाई: बाबूलाल मरांडी
राज्य सरकार और जेएमएम नाजी पार्टी की तर्ज पर काम कर रही: प्रतुल शाहदेव
तीन मजदूरों की मौत को केवल हादसा बताकर फाइल बंद न करे सरकार: सुदेश महतो
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की बैठक संपन्न
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित हुई कैम्पा शासी निकाय की पहली बैठक