कोडरमा पुलिस
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... Koderma News: लाराबाद में तीन दुकानों में चोरी, जेनरेटर का मोटर ले गए चोर
Published On
By Kumar Ramesham
कोडरमा थाना क्षेत्र के लाराबाद में बीती रात चोरों ने एक साथ तीन दुकानों को निशाना बनाया। घटना में करीब डेढ़ लाख रुपये के सामान के नुकसान का अनुमान है। चोरों ने छोटेलाल विश्वकर्मा की वेल्डिंग दुकान की दीवार काटकर जेनरेटर का मोटर समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। Koderma News: रेलवे ट्रैक पर मिला 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी जीआरपी
Published On
By Kumar Ramesham
कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र में गया-धनबाद रेलखंड पर विश्राम बाग के पीछे रेलवे ट्रैक से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। Koderma News: नाबालिग छात्रा के अपहरण और शारीरिक शोषण मामले में दो आरोपित गिरफ्तार
Published On
By Kumar Ramesham
तिलैया थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा के अपहरण और शारीरिक शोषण के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, छात्रा 11 जुलाई को लापता हुई थी और करीब दो दिन बाद बिहार के भागलपुर रेलवे स्टेशन पर मिली थी। पूछताछ में छात्रा ने यूट्यूब वीडियो बनाने का झांसा देकर उसे ले जाने और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया। मामले में न्यायालय में उसका बयान दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मेडिकल जांच में भी शारीरिक शोषण की पुष्टि होने की बात कही है। Crime News: पिता बना हैवान! बेटी ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
Published On
By Mohit Sinha
कोडरमा थाना क्षेत्र के लोकाई गांव में 17 वर्षीय किशोरी ने अपने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। किशोरी की मां के आवेदन पर कोडरमा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता अरबिंद कुमार बरनवाल को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अदालत के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में कोडरमा जेल भेज दिया गया। Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Published On
By Kumar Ramesham
कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र के जामू बाजार स्थित एक मोबाइल दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गए 54 मोबाइल, ईयरबड्स, स्मार्टवॉच, नकदी सहित सभी सामान बरामद कर लिए। घटना में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिल, लोहे का सब्बल और अन्य औजार भी जब्त किए गए हैं। एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि तकनीकी, वैज्ञानिक अनुसंधान और डॉग स्क्वाड की मदद से आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की गई। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। कोडरमा में बड़ा सड़क हादसा, स्कॉर्पियो का चक्का निकलते ही डिवाइडर से टकराई गाड़ी
Published On
By Susmita Rani
जिले के रांची–पटना मुख्य मार्ग पर चाराडीह के समीप मंगलवार देर रात एक स्कॉर्पियो का चक्का चलते-चलते निकल जाने से बड़ा सड़क हादसा हो गया। वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया, जिससे उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मेघातरी घाटी में बस-ट्रक समेत चार वाहनों की टक्कर, घंटों जाम में फंसे यात्री
Published On
By Kumar Ramesham
कोडरमा थाना क्षेत्र के रांची–पटना मुख्य मार्ग स्थित मेघातरी घाटी में सोमवार देर रात बस, ट्रक समेत चार वाहनों की टक्कर हो गई। हादसा उस समय हुआ जब सिवान से टाटा जा रही शिव शक्ति बस अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई, जिसके बाद ट्रक दो अन्य ट्रकों से जा भिड़ा। अवैध संबंध बना खून की वजह, नेहा राज हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा
Published On
By Kumar Ramesham
कोडरमा जिले के झुमरीतिलैया स्थित मिटको कॉलोनी भंडरवा में महिला नेहा राज की गला रेतकर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि हत्या का कारण अवैध संबंध और बदले की भावना थी। पुलिस ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर रोहित राणा और उसकी पत्नी देवंती राणा को गिरफ्तार किया। कोडरमा पुलिस ने हथियार तस्कर को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
Published On
By Kumar Ramesham
कोडरमा पुलिस ने सतगावां थाना क्षेत्र के गजहड टोला से हथियारों की खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से कई अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। बेशकीमती पत्थरों के अवैध भंडारण पर कोडरमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Published On
By Kumar Ramesham
कोडरमा पुलिस ने बरसोतियाबर इलाके में अवैध रूप से संग्रहित बेशकीमती ब्लू स्टोन पर छापेमारी कर भारी मात्रा में पत्थर बरामद किए और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। 