Koderma News: लाराबाद में तीन दुकानों में चोरी, जेनरेटर का मोटर ले गए चोर

एक संदिग्ध हिरासत में, वेल्डिंग दुकान में दूसरी बार हुई चोरी

Koderma News: लाराबाद में तीन दुकानों में चोरी, जेनरेटर का मोटर ले गए चोर
लाराबाद में तीन दुकानों में चोरी से मचा हड़कंप

कोडरमा थाना क्षेत्र के लाराबाद में बीती रात चोरों ने एक साथ तीन दुकानों को निशाना बनाया। घटना में करीब डेढ़ लाख रुपये के सामान के नुकसान का अनुमान है। चोरों ने छोटेलाल विश्वकर्मा की वेल्डिंग दुकान की दीवार काटकर जेनरेटर का मोटर समेत अन्य सामान चोरी कर लिया।

कोडरमा: कोडरमा थाना क्षेत्र के लाराबाद में बीती रात चोरों ने एक साथ तीन दुकानों को निशाना बनाकर इलाके में सनसनी फैला दी। चोरी की इस घटना में करीब डेढ़ लाख रुपये के सामान के नुकसान का अनुमान है। चोरों ने खास तौर पर छोटेलाल विश्वकर्मा की वेल्डिंग दुकान में सेंधमारी कर जेनरेटर का मोटर समेत अन्य सामान चोरी कर लिया।

सुबह लोगों ने दुकान का ताला टूटा देखा, जिसके बाद दुकान संचालक को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे छोटेलाल विश्वकर्मा ने देखा कि चोर दीवार काटकर दुकान के अंदर घुसे थे। आसपास की दुकानों की जांच करने पर दो अन्य दुकानों में भी चोरी की जानकारी सामने आई।

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की। मामले में एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

बताया गया कि छोटेलाल विश्वकर्मा की दुकान में दूसरी बार चोरी हुई है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय दुकानदारों में नाराजगी और भय का माहौल है। लोगों ने पुलिस से रात में गश्ती बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की है।

इधर, कोडरमा थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। चोरी का शीघ्र उद्भेदन करने और संलिप्त लोगों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस प्रयासरत है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

बिग बॉस 20 में प्रेम और प्रीति का हुआ मिलन, सलमान के लिए हलवा लेकर पहुंचीं सोनाली बेंद्रे बिग बॉस 20 में प्रेम और प्रीति का हुआ मिलन, सलमान के लिए हलवा लेकर पहुंचीं सोनाली बेंद्रे
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार
प्रतुल शाहदेव का आरोप, अवैध खनन से मौतें राज्य सरकार के संरक्षण का परिणाम
हिंदी दिवस पर एटीआई में भव्यव्याख्यान व काव्यपाठ समारोह का आयोजन
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण
Palamu News: शेरघाटी-कजरी रेल लाइन मंजूरी और डाली स्टेशन खबर से ग्रामीणों में छाई खुशी
Palamu News: वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ विहिप स्थापना दिवस समारोह
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया नाबार्ड 'क्लासिक एक्सपो 2026' का उद्घाटन
Hazaribagh News: विनोबा भावे जयंती पर बोले कुलपति, विद्यार्थियों की सेवा ही मेरा परम धर्म
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की विविध समस्याएं
Giridih News: डीजीपी तदाशा मिश्रा ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि
Giridih News: स्कॉलर बी.एड. कॉलेज में आचार्य विनोबा भावे की 131वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई