नामुमकिन हुआ मुमकिन, ‘लाइलाज’ समझी जा रही बीमारी का एम्स रायपुर में सफल उपचार

गंभीर बीमारी से जूझ रही बालिका का एम्स रायपुर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया उपचार

नामुमकिन हुआ मुमकिन, ‘लाइलाज’ समझी जा रही बीमारी का एम्स रायपुर में सफल उपचार
एम्स रायपुर में गंभीर बीमारी से जूझ रही बालिका का सफल उपचार, 80% सुधार

छत्तीसगढ़ की गंभीर बीमारी से जूझ रही एक बालिका के स्वास्थ्य में एम्स रायपुर में उपचार के बाद करीब 80 प्रतिशत सुधार हुआ है। छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा की पहल, दंतेवाड़ा जिला प्रशासन के सहयोग और एम्स के विशेषज्ञ चिकित्सकों के प्रयास से बालिका को बेहतर उपचार मिल सका।

रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा की संवेदनशील पहल और निरंतर प्रयासों से गंभीर बीमारी से जूझ रही एक बालिका के जीवन में नई उम्मीद जगी है। जिस बालिका का शरीर धीरे-धीरे पत्थर जैसा होता जा रहा था और जिसकी स्थिति बेहद गंभीर थी, उसके स्वास्थ्य में एम्स रायपुर में उपचार के बाद अब लगभग 80 प्रतिशत तक सुधार हुआ है।

गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी मिलने पर शुरू हुई पहल

बालिका की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी मिलने के बाद अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उसके बेहतर उपचार के लिए आवश्यक पहल की। उन्होंने दंतेवाड़ा कलेक्टर से चर्चा कर बालिका के उपचार, देखभाल और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

Jharkhand Govt Ad
अध्यक्ष डॉ. शर्मा की पहल पर दंतेवाड़ा कलेक्टर ने बालिका की देखभाल एवं आवश्यक समन्वय के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। जिला प्रशासन ने संवेदनशीलता के साथ इस जिम्मेदारी का निर्वहन किया और बालिका को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक सहयोग एवं समन्वय सुनिश्चित किया।

एम्स रायपुर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने संभाला उपचार

इसके बाद बालिका को बेहतर एवं विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एम्स रायपुर में उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। एम्स के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बालिका की गंभीर स्थिति को देखते हुए लगातार उपचार, जांच एवं आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल की।

यह भी पढ़ें: Viral news : पवन सिंह से अलगाव के बीच ज्योति सिंह बोलीं- 'मुझे बच्चा चाहिए', IVF को लेकर चर्चाएं तेज

एम्स रायपुर के त्वचा रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सत्यकी गांगुली तथा डॉ. नम्रता छाबड़ा सहित बहुविषयक चिकित्सा टीम ने बालिका की स्थिति का विस्तृत मूल्यांकन किया। चिकित्सकों ने उसकी आवश्यकता के अनुरूप चरणबद्ध उपचार योजना तैयार की।

यह भी पढ़ें: India-Pakistan: आतंकवाद मुक्त माहौल के बिना संबंध सामान्य नहीं हो सकते: केन्द्र

त्वचा संबंधी समस्याओं के साथ पोषण पर भी दिया गया ध्यान

उपचार के दौरान त्वचा संबंधी समस्याओं के साथ-साथ बालिका के समग्र स्वास्थ्य, पोषण, संक्रमण की रोकथाम तथा अन्य संबंधित चिकित्सकीय पहलुओं पर भी लगातार ध्यान दिया गया।

एम्स के चिकित्सकों के अथक प्रयास, दंतेवाड़ा जिला प्रशासन के सहयोग तथा अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा की सतत पहल और निगरानी के परिणामस्वरूप बालिका के स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सकारात्मक बदलाव आया है।

स्वास्थ्य में करीब 80 प्रतिशत सुधार

वर्तमान में बालिका के स्वास्थ्य में लगभग 80 प्रतिशत सुधार हो चुका है। यह उसके परिजनों और उपचार से जुड़े सभी लोगों के लिए बेहद उत्साहजनक है।

अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा लगातार बालिका के स्वास्थ्य की प्रगति की जानकारी लेती रहीं और संबंधित चिकित्सकों एवं अधिकारियों से समन्वय बनाए रखा। उनका उद्देश्य रहा कि गंभीर बीमारी से जूझ रही इस बालिका को समय पर बेहतर उपचार, पोषण और आवश्यक देखभाल मिल सके तथा वह स्वस्थ होकर सामान्य जीवन की ओर लौट सके।

‘हर बच्चे को बेहतर स्वास्थ्य और सम्मान के साथ जीने का अधिकार’

अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने गुरुवार को जानकारी देते हुए कहा, “हर बच्चे को बेहतर स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार है। इस बालिका के उपचार में एम्स के चिकित्सकों ने जिस समर्पण और अथक प्रयास के साथ कार्य किया है, वह अत्यंत सराहनीय है।”

उन्होंने कहा कि दंतेवाड़ा कलेक्टर एवं जिला प्रशासन ने भी बालिका की देखभाल के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर संवेदनशीलता के साथ सहयोग किया। बालिका के स्वास्थ्य में 80 प्रतिशत सुधार सभी के लिए संतोषजनक और उत्साहजनक है।

पूरी तरह स्वस्थ होने की उम्मीद

डॉ. शर्मा ने कहा कि प्रयास है कि बालिका पूरी तरह स्वस्थ होकर सामान्य जीवन की ओर लौटे और उसके चेहरे की मुस्कान हमेशा बनी रहे।

गंभीर बीमारी से जूझ रही इस बालिका के स्वास्थ्य में आया सुधार उसके परिवार के लिए राहत और खुशी का विषय है। साथ ही, यह इस बात की मिसाल भी है कि संवेदनशील पहल, समय पर विशेषज्ञ चिकित्सा, प्रशासनिक सहयोग और निरंतर प्रयासों से मुश्किल परिस्थितियों में भी उम्मीद की नई राह बनाई जा सकती है।

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Dumka News: सिदो कान्हू उच्च विद्यालय में प्रधान डाकघर द्वारा राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित Dumka News: सिदो कान्हू उच्च विद्यालय में प्रधान डाकघर द्वारा राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित
Dumka News: अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में जिला NCORD समिति की समीक्षा बैठक आयोजित
Dumka News: श्रावणी मेले में दिन में आस्था, रात में रंगीन रोशनी से जगमगाया परिसर
Palamu News: प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में घर-घर तिरंगा पहुंचाने का संकल्प
Palamu News: सूखे और कम बारिश के बीच किसानों को सिंचाई के लिए मिलेगी पर्याप्त बिजली
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत और एसपी कपील चौधरी ने किया परेड निरीक्षण
Dhanbad News: ब्लॉक-II क्षेत्र में महाप्रबंधक कुमार रंजीव की अध्यक्षता में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
Sahebganj News: ईस्टर्न रेलवे हाई स्कूल में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत क्विज प्रतियोगिता आयोजित
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज और एसपी अनुदीप सिंह ने परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण
Pakur News: 'ऑपरेशन जीवन' के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.865 किग्रा गांजे के साथ 2 गिरफ्तार
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव और एसपी डॉ. बिमल कुमार ने परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण
Hazaribagh News: सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने ली दस्तावेज नवीनों की सुध, उपायुक्त हेमंत सती से की बात