Bokaro News: मजदूर की बेटी ने किया कमाल: छोटी कुमारी बनीं झारखंड इंटर आर्ट्स की स्टेट टॉपर

इंटरमीडिएट कला संकाय में 500 में से प्राप्त किए 487 अंक

Bokaro News: मजदूर की बेटी ने किया कमाल: छोटी कुमारी बनीं झारखंड इंटर आर्ट्स की स्टेट टॉपर
(फ़ोटो)

बोकारो के कसमार प्रखंड की छोटी कुमारी ने झारखंड इंटरमीडिएट आर्ट्स में 487 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है। एक मजदूर परिवार से ताल्लुक रखने वाली छोटी की इस सफलता ने पूरे जिले का मान बढ़ाया है।

बोकार: झारखंड एकेडमिक काउंसिल जैक द्वारा घोषित 12वीं (इंटरमीडिएट) के परीक्षा परिणामों में कसमार प्रखंड के हरनाद स्थित पीएम श्री क्षेत्रनाथ+2 उच्च विद्यालय की छात्रा छोटी कुमारी ने अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। छोटी ने इंटरमीडिएट आर्ट्स संकाय में पूरे राज्य में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

खैराचातर गांव की रहने वाली छोटी कुमारी की यह सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि उनके पिता भवानी शंकर नायक एक दैनिक मजदूर के रूप में कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। माता माला देवी गृहणी हैं। संसाधनों की कमी के बावजूद छोटी ने अपनी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से 500 में से 487 अंक हासिल कर यह मुकाम पाया है। इस वर्ष झारखंड बोर्ड का कुल पास प्रतिशत 96.14% रहा, जिसमें छात्राओं ने एक बार फिर बाजी मारी है। 

ओवरऑल स्टेट टॉपर: राशिदा नाज़ (धनबाद) – 489 अंक (97.8%)
​आर्ट्स टॉपर: छोटी कुमारी (कसमार) – 487 अंक
​प्राप्त जानकारी के अनुसार छोटी कुमारी ने 487 अंक प्राप्त किए हैं, जो उन्हें कला संकाय के शीर्ष गौरव पर प्रतिष्ठित करता है। क्षेत्र में खुशी की लहर, बधाई देने वालों का लगा तांता। 

छोटी कुमारी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर क्षेत्र के जन-प्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने हर्ष व्यक्त किया है। खैराचातर पंचायत के मुखिया विजय कुमार जयसवाल, कसमार के समाजसेवी सह शिक्षक शीतल महाराज, कुमार गौरव और कसमार प्रमुख नियोती कुमारी समाज सेवी ज्ञानेश जायसवाल ने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे पूरे कसमार क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया है। 

शीतल महाराज ने कहा कि छोटी ने यह साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों, तो गरीबी सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकती। उनकी यह जीत ग्रामीण क्षेत्र की हजारों लड़कियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।" छात्रा छोटी कुमारी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन को दिया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे गांव में उत्सव का माहौल है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

नितिन नवीन के निर्देशों पर एक्शन मोड में भाजपा, प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में बनी रणनीति नितिन नवीन के निर्देशों पर एक्शन मोड में भाजपा, प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में बनी रणनीति
फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा
अमेरिका में बड़ा विमान हादसा, 12 यात्रियों की मौत से मचा हड़कंप
16 जून का इतिहास: जब वेलनटीना तेरेश्कोवा बनीं अंतरिक्ष में जाने वाली दुनिया की पहली महिला
पाकिस्तान पर भारत का करारा प्रहार! स्मृति की तूफानी फिफ्टी, दीप्ति के पंजे में फंसी पूरी टीम
Palamu News: विनीत हत्याकांड के आरोपी दिलीप तिवारी का शहर में पैदल मार्च
किडनैपिंग नहीं, समंदर देखने का था प्लान! पुरी से मिला अर्जुन, करण-शिवा की तलाश जारी
Pakur News: बंद पत्थर खदान बना मौत का कुंड, 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
Dhanbad News: अपर समाहर्ता विनोद कुमार की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में बैठक; तीन नए शैक्षणिक संस्थानों को मिली मंजूरी
Dhanbad News: 12 घंटे में सुलझा हलीम शेख हत्याकांड, संपत्ति विवाद में बेटे ने रची थी साजिश
Dumka News: विश्व रक्तदाता दिवस पर भव्य शिविर, 14 प्रबुद्ध नागरिकों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान