Bokaro News: थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न, बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील

जिला परिषद सदस्य फूलमती देवी और मुखिया संघ अध्यक्ष बैठक में शामिल

Bokaro News: थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न, बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील
(फ़ोटो)

बोकारो के बेरमो अनुमंडल अंतर्गत नावाडीह थाना परिसर में शनिवार को आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बीडीओ प्रशांत कुमार हेंब्रम और सीओ अभिषेक कुमार की उपस्थिति में हुई इस बैठक में कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विस्तृत चर्चा हुई। थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी ने लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की, वहीं सीओ अभिषेक कुमार ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक नियमों का पालन अनिवार्य होगा और प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी किए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बेरमो: प्रखंड के नावाडीह थाना परिसर में आगामी ईद-उल-अज्हा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर नावाडीह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ प्रशांत कुमार हेंब्रम ने की। बैठक में बीडीओ प्रशांत कुमार हेंब्रम, सीओ अभिषेक कुमार, जिला परिषद सदस्य फूलमती देवी, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ महतो, मुखिया देवेंद्र कुमार महतो, किरण देवी, गायत्री देवी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान पर्व के अवसर पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने पर विस्तार से चर्चा की गई। थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी ने सभी लोगों से आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।
बीडीओ प्रशांत कुमार हेम्ब्रम ने कहा कि उपस्थित लोगों से सहयोग की अपील की कहा कि सभी के सहयोग से ही पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सकता है। 

बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने भी प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। सीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी हाल में नमाज नहीं होना चाहिए। साथ ही प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी किए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। यहां मुखिया प्रदीप कुमार वर्मा, पंसस ममता भट्टाचार्य, पूर्व पंसस महबूब आलम,  गौरीशंकर महतो, राज हसन, मो नौशाद, रउफ अंसारी, मारुफ अंसारी, रकीब आलम आदि उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dumka News: हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से 2.90 लाख की लूट, इलाके में दहशत Dumka News: हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से 2.90 लाख की लूट, इलाके में दहशत
दावे हवाई, हकीकत जुदा: पेयजल मंत्री के क्षेत्र में ‘प्यासा’ है पूर्व विधायक का पैतृक गांव
हजारीबाग में मलेरिया रोकथाम को लेकर विशेष अभियान, लोगों से सतर्क रहने की अपील
विभावि के प्रबंधन विभाग में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव संपन्न, मशहूर 'वीवो' कंपनी में विद्यार्थियों का किया गया चयन
Pakud News: महेशपुर में ओवरलोड बालू की अवैध तस्करी जारी, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल
साहिबगंज में भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का समापन
Ranchi News: जिला शतरंज चैम्पियनशिप 2026 का चैंबर भवन में भव्य उद्घाटन, मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद महुआ माजी रहीं उपस्थित
बीआईटी मेसरा: 5 दिवसीय शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग प्रोग्राम (STTP) का हुआ सफल समापन
Hazaribagh News: बेंदगी हरिजन मोहल्ला में 63 केवी ट्रांसफार्मर का हुआ उद्घाटन
Sahebganj News: होटल कलिंगा में यादव महासभा की बैठक, एकजुटता पर मंथन
धनबाद की खदान में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा डोजर, ऑपरेटर की मौत
चमत्कार को नमस्कार: 27 हफ्ते में जन्में 610 ग्राम के बच्चे को SNCU ने दिया नया जीवन