Community Harmony Meetings Jharkhand
समाचार  बोकारो  झारखण्ड  राज्य 

Bokaro News: थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न, बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील

Bokaro News: थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न, बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील बोकारो के बेरमो अनुमंडल अंतर्गत नावाडीह थाना परिसर में शनिवार को आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बीडीओ प्रशांत कुमार हेंब्रम और सीओ अभिषेक कुमार की उपस्थिति में हुई इस बैठक में कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विस्तृत चर्चा हुई। थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी ने लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की, वहीं सीओ अभिषेक कुमार ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक नियमों का पालन अनिवार्य होगा और प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी किए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Read More...
समाचार  झारखण्ड  राज्य  साहिबगंज 

Sahebganj News: सोशल मीडिया की अफवाहों पर न दें ध्यान, शांति समिति की बैठक के दौरान थाना प्रभारी की अपील

Sahebganj News: सोशल मीडिया की अफवाहों पर न दें ध्यान, शांति समिति की बैठक के दौरान थाना प्रभारी की अपील साहिबगंज जिले के बरहरवा अंतर्गत कोटालपोखर थाना परिसर में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के लिए शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी पवन कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपसी भाईचारा कायम रखने पर विस्तृत चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों से सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक वीडियो पर ध्यान न देने तथा बिना सत्यापन के कोई भी पोस्ट शेयर न करने की अपील की।
Read More...

Advertisement