झारखंड के सीमावर्ती जिलों में तत्काल अवैध मुस्लिम घुसपैठियों के लिए डिटेंशन सेंटर बनाए हेमंत सरकार: प्रतुल शाह देव
अवैध घुसपैठियों पर केंद्र सरकार की सख्ती का झारखंड में भी हो पालन
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने झारखंड सरकार से सीमावर्ती जिलों में अवैध घुसपैठियों के लिए डिटेंशन सेंटर बनाने और विशेष सत्यापन अभियान चलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में संभावित कार्रवाई के बाद बड़ी संख्या में अवैध बांग्लादेशी मुस्लिम घुसपैठिए झारखंड की ओर रुख कर सकते हैं।
रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा अवैध घुसपैठियों की पहचान और कार्रवाई के लिए पूर्व सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश प्रकाश प्रभात नवेलकर के नेतृत्व में उच्च स्तरीय कमेटी गठित किया जाना राष्ट्रीय सुरक्षा की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है। यह स्पष्ट संकेत है कि केंद्र सरकार देश की आंतरिक सुरक्षा और जनसांख्यिकीय संतुलन के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं करने वाली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि इन घुसपैठियों के कारण जनजातियों की सांस्कृतिक और सामाजिक संरचना पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
प्रतुल शाह देव ने कहा कि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भी स्पष्ट कहा है कि अवैध मुस्लिम घुसपैठियों के लिए डिटेंशन सेंटर बनाए जाएंगे। ऐसे में झारखंड सरकार को भी इस गंभीर विषय पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि झारखंड के सीमावर्ती जिले — पाकुड़, जामताड़ा, दुमका और साहिबगंज — लंबे समय से अवैध बांग्लादेशी मुस्लिम घुसपैठ की समस्या से प्रभावित रहे हैं। अब जबकि पश्चिम बंगाल में कार्रवाई की आशंका बढ़ रही है, बड़ी संख्या में घुसपैठिए झारखंड की ओर भाग रहे हैं।

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
