Giridih News: यातायात नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई, जीटी रोड पर 12 ओवरलोड वाहन जब्त

उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर चलाया गया विशेष अभियान

Giridih News: यातायात नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई, जीटी रोड पर 12 ओवरलोड वाहन जब्त
ओवरलोड वाहनों की जांच करते परिवहन विभाग के अधिकारी।

गिरिडीह में जिला प्रशासन और परिवहन विभाग ने जीटी रोड पर विशेष जांच अभियान चलाकर 12 ओवरलोड भारी वाहनों को जब्त किया।

गिरिडीह: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और परिवहन नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने गुरुवार को जीटी रोड पर विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन जांच की गई, जिसमें निर्धारित मानकों का उल्लंघन कर परिचालन कर रहे 12 ओवरलोड भारी वाहनों को जब्त किया गया।

उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में बगोदर थाना क्षेत्र से 10 और निमियाघाट थाना क्षेत्र से 2 वाहनों को पकड़ा गया। सभी वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि ओवरलोड वाहनों के कारण सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है और यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग लगातार निगरानी और जांच अभियान चला रहा है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों और मालिकों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने सभी वाहन मालिकों और परिवहन व्यवसायियों से निर्धारित भार सीमा और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: गिरिडीह में सनसनी: पिता ने तीन मासूम बेटियों की धारदार हथियार से की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Sahebganj News: दिव्यांग क्रिकेट में चमका झारखंड, उधवा के शौकत अली इंडिया-ए टीम में शामिल Sahebganj News: दिव्यांग क्रिकेट में चमका झारखंड, उधवा के शौकत अली इंडिया-ए टीम में शामिल
पूरे साहिबगंज जिले के होटलों, लॉजों और अतिथि गृहों का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट, डीसी ने दिए जांच के आदेश
Sahebganj News: बरहरवा-बरहेट रूट पर नया ऑटो किराया लागू, यात्रियों को मिली बड़ी राहत
साहिबगंज में वृद्धजनों के लिए बड़ी पहल, शुरू हुआ वृद्धजन सहायता एवं सुविधा केंद्र
Sahebganj News: वनांचल एक्सप्रेस से 59 लाख के 174 संदिग्ध मोबाइल बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Bokaro News: वेदांता AAS विद्यालय ने कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में हासिल की 100 प्रतिशत सफलता
रांची की पलक का भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन, जिले की पहली महिला क्रिकेटर बनीं
Sahibganj News: कोटालपोखर बाजार में फूड इंस्पेक्टर की छापेमारी, मिठाई दुकानों में मिली अनियमितताएं
साहिबगंज पेंशन घोटाला: दो कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार, 20 हजार दस्तावेज जब्त
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर साहिबगंज में जागरूकता अभियान, बच्चों के अधिकारों पर दिया गया जोर
Ranchi News: बीआईटी मेसरा में AI-HYDA 2026 का समापन, 90 से अधिक प्रतिभागियों ने सीखी अत्याधुनिक AI तकनीक
Dhanbad News: पंचम राज्य वित्त आयोग की राशि के व्यय हेतु मार्गदर्शिका जारी करने की मांग, राज्यपाल से मिला पंचायत प्रतिनिधिमंडल