Koderma News: पासवा प्रखंड इकाई की बैठक में नई कार्यकारिणी कमेटी का हुआ गठन
जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष अभय कुमार ने की विधिक अध्यक्षता
सतगावां के बासोडीह स्थित आनंद ज्ञान सागर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में पासवा जिला कार्यकारी अध्यक्ष अभय कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान पुरानी कमेटी को भंग कर भुवनेश्वर कुमार की अध्यक्षता में नई प्रखंड कार्यकारिणी का गठन किया गया तथा निजी स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने पर बल दिया गया।
सतगावां: प्राइवेट स्कूल्स एण्ड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन, सतगावां इकाई की बैठक शुक्रवार को आनंद ज्ञान सागर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, बासोडीह के प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पासावा जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष अभय कुमार ने की। जबकि संचालन प्रखंड सचिव कृष्णनंदन प्रसाद द्वारा किया गया।
इस मौके पर संगठन के विस्तार, मजबूती एवं नियम-कायदों का सभी विद्यालय संचालकों द्वारा पालन करने पर बल दिया गया। विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपने-अपने विद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित कराने पर जोर दिया गया। ताकि बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित हो।
नई कमिटी का गठन

संरक्षक अजय कुमार – आनंद ज्ञान सागर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, बासोडीह
अध्यक्ष भुवनेश्वर कुमार - सीनियर मॉडर्न पब्लिक स्कूल, बासोडीह
उपाध्यक्ष निशांत कुमार – संत टेरेसा इंग्लिश स्कूल, बासोडीह
सचिव कृष्णनंदन प्रसाद – संत सरस्वती आवासीय विद्यालय, हलकुशा (कलिडीह)

साथ ही नवनिर्वाचित प्रखंड पदाधिकारियों को भी बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं। बैठक का समापन जिला कार्यकारी अध्यक्ष अभय कुमार के संबोधन के उपरांत राष्ट्रगान के साथ किया गया। उपस्थित विद्यालय संचालक भानू कुमार, भूपेंद्र ठाकुर, सुनील कुमार, सतीश पाण्डेय, बिपिन कुमार, श्रवन कुमार, प्रभात कुमार समेत अन्य कई विद्यालय संचालक उपस्थित रहे।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts

Latest News

