Koderma News: बीडीओ और मुखिया ने नहीं सुनी गुहार, ग्रामीणों ने खुद किया तालाब का जीर्णोद्धार
तालाब के नवीकरण में कुल ढाई लाख रुपये हुए खर्च
कोडरमा के मरकच्चो प्रखंड अंतर्गत बैजलाढाब गांव में बीडीओ और मुखिया स्तर से कोई पहल न होने पर 70 परिवारों ने आपसी चंदे से ढाई लाख रुपये जुटाकर पिछले 23 वर्षों से लंबित तालाब के जीर्णोद्धार और गहरीकरण का कार्य खुद पूरा कर दिखाया है।
कोडरमा: मरकच्चो प्रखंड अंतर्गत ग्राम बैजलाढाब में वर्षों से तालाब के जीर्णोद्धार, गहरीकरण व साफ सफ़ाई के लिए दर्जनों बार ग्रामीणों ने बीडीओ को लिखित आवेदन दिया। साथ ही मुखिया को भी आवेदन दिया गया। पर कुछ नहीं होने पर पिछले 23 वर्षों से लंबित मामला को ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से तालाब को गहरीकरण व साफ सफ़ाई करवाया बैजलाढाब में तकरीबन 70 परिवार निवास करता है। सभी ने आपस में चंदा कर तालाब का काम पूरा करवाया। तालाब का नवीकरण में लगभग ढाई लाख खर्च आया।
अब ग्रामीणों के साथ साथ मवेशियों को पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। समाज सेवी दामोदर कुशवाहा एवं इनके साथियों ने इस तालाब के नवीकरण के लिए बढ़ चढ़ कर अपनी भूमिका निभायी। बताते चलें तालाब का गहरीकरण को लेकर कई बार ग्रामीणों ने आवेदन दिया पर किसी ने भी पहल नहीं की। अब तालाब के गहरीकरण से इस बरसात में पानी जमा हो जाएगा और पानी की किल्लत दूर होगी तो अगल बगल जल स्तर भी बढ़ेगा।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts

Latest News

