Koderma News: विधायक के चालक की हत्या का मामला, परिजनों ने दी आंदोलन की चेतावनी
मृतक की पत्नी स्वेता देवी ने दिया पुलिस को आवेदन
कोडरमा विधायक के चालक राजकुमार यादव की हत्या के मामले में मृतक की पत्नी स्वेता देवी और चितरपुर ग्रामीणों ने पुलिस को आवेदन देकर शेष 7 फरार आरोपियों की 24 घंटे में गिरफ्तारी की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय सीमा के भीतर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे लोकतांत्रिक तरीके से उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
कोडरमा: स्थानीय विधायक डॉ नीरा यादव के चालक राजकुमार यादव की हत्या के सात आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। इस बाबत मृतक की पत्नी स्वेता देवी समेत ग्रामीणों ने आवेदन देकर निर्मम हत्या करने वाले बचे हुए हत्यारों को अविलम्ब गिरफतार करने की मांग की है।
इसमें कहा गया है कि गत 3 जून की रात्रि राजकुमार यादव पिता श्री दशरथ यादव चितरपुर वासी को भीखन यादव, गोपाल यादव, गुलबी देवी व परिवार के अन्य नौ सदस्यों ने मिलकर कुदाल, रॉड, गैता, फरसा आदि से हमला कर निर्मम हत्या कर दिया तथा राजकुमार यादव के पिता पुत्री एवं मां को मारकर भारी रूप से जख्मी बना दिया। इस मामले को लेकर पांच हत्यारों की गिरफ्तारी हो चुकी है।


Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


