भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दो दिवसीय झारखंड दौरे को लेकर तैयारियां तेज

छह और सात जून को होगा दो दिवसीय दौरा

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दो दिवसीय झारखंड दौरे को लेकर तैयारियां तेज
(भाजपा की विशेष सांगठनिक बैठक)

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के 6 और 7 जून को होने वाले दो दिवसीय झारखंड दौरे की सफलता के लिए रांची प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में रणनीति बैठक हुई। प्रदेश महामंत्री अमर बाऊरी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला दौरा है, जिससे कार्यकर्ताओं में नया जोश भरेगा।

रांची: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के छह एवं सात जून को प्रस्तावित दो दिवसीय झारखंड दौरे की सफलता को लेकर प्रदेश भाजपा ने कमर कस ली है। इसी निमित इससे जुड़ी तैयारियों की पूरी रूपरेखा तैयार करने और उसको अमलीजामा पहनाने को लेकर प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। 

इस बाबत प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाऊरी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के दो दिवसीय झारखंड दौरे को लेकर पार्टी पूरी तरह तैयार है। आज की यह बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष के भावी दौरे को सफल बनाने की रणनीति तैयार करने और उसके क्रियान्वयन को लेकर रखी गई थी। बैठक में उनके दौरे से जुड़ी तैयारियों का बिंदुवार खाका खींचा गया और उसे सफल बनाने के लिए नेताओं के बीच जिम्मेवारियों का बंटवारा किया गया। 

बाउरी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालने के बाद यह उनका पहला झारखंड दौरा है। इस दौरान वे पार्टी के कई कार्यक्रमों, सांगठनिक बैठकों के साथ कई गैर राजनीतिक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के झारखंड दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में तो भारी उमंग और उत्साह तो है ही, आम जनता भी उत्साहित दिख रही है। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष के झारखंड दौरे से संगठन को ताकत मिलेगी। साथ ही यह दौरा कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने का काम करेगा। बाउरी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का रांची से काफी गहरा और आत्मीय संबंध है। उनका जन्म, उनकी उच्च शिक्षा भी रांची से हुई है। इसलिए राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए रांची और झारखंड, नई जगह नहीं है।

यह भी पढ़ें: जामताड़ा में बेखौफ चोरों का आतंक, एक ही रात में दो राशन दुकानों पर धावा

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के अलावा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, हजारीबाग के सांसद मनीष जयसवाल, रांची के वरिष्ठ विधायक सीपी सिंह, हटिया विधायक नवीन जयसवाल, बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाऊरी, मनोज सिंह, रांची के डिप्टी मेयर नीरज कुमार, रांची महानगर, रांची पश्चिमी, रांची पूर्वी, रामगढ़ के जिलाध्यक्ष क्रमशः वरुण साहू, नरेंद्र सिंह, विनय महतो, संजीव कुमार बाबला के अलावा उपरोक्त चारों जिला के प्रभारी सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: Dumka News: बदरा के पास दर्दनाक सड़क हादसा, बिजली के खंभे से टकराई बाइक; युवक की मौत, दूसरा गंभीर

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे
Pakur News: मोंगला बांध गांव में धूलौट कीर्तन के साथ हौरी वासर अनुष्ठान संपन्न
Sahebganj News: राजमहल मॉडल कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 सप्ताह का समापन 
Sahebganj News: वार्ड संख्या-7 की पेयजल योजना अधूरी, पार्षद ने हाईकोर्ट से की निष्पक्ष जांच की मांग
Dhanbad News: ऊंची इमारतों, अस्पतालों और मॉल की होगी फायर सेफ्टी ऑडिट, डीसी ने दिए निर्देश
बलियापुर में गहराया जल संकट; प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने डीसी को सौंपा मांग पत्र
Dumka News: 86 गांवों में अबुआ प्रमाण पत्र शिविर आयोजित, प्राप्त हुए सैकड़ों आवेदन
Dumka News: सड़क किनारे खेल रही 11 वर्षीय प्रतिमा को ट्रक ने मारी टक्कर, सिर पर गंभीर चोट
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने बरही प्रखंड का किया मैराथन निरीक्षण, दिए कई निर्देश
Hazaribagh News: एएनएमएल बादम कोल परियोजना में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण
Hazaribagh News: सालगावां रेलवे पुल के नीचे मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में सनसनी
Pakur News: पारिवारिक कलह से तंग आकर कुएं में कूदी दो बच्चियों की मां