Koderma News: 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता एवं आउटरीच अभियान तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
बाल विवाह व डायन बिसाही जैसी कुरीतियों एक सभ्य समाज के लिए जघन्य अपराध: सचिव गौतम कुमार
कोडरमा के डोमचांच प्रखंड अंतर्गत फुलवरिया पंचायत भवन सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा महिलाओं के विरुद्ध अपराध के खिलाफ 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता एवं आउटरीच अभियान का आयोजन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमाकान्त मिश्रा के मार्गदर्शन और प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार की मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस शिविर में ग्रामीणों को निशुल्क कानूनी सहायता, महिला व बाल अधिकार, साइबर अपराध, घरेलू हिंसा और बाल विवाह निषेध के प्रति जागरूक किया गया, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय की सुलभ पहुंच सुनिश्चित की जा सके।
कोडरमा: झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा रमाकान्त मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन पर दिन शुक्रवार को डोमचांच प्रखंड के फुलवरिया पंचायत भवन सभागार में महिलाओ के विरुद्ध अपराध को लेकर चलाये जा रहे 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता एवं आउटरीच अभियान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार मौजूद थे। 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता आउटरीच अभियान को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गौतम कुमार ने कहा कि झालसा, रांची के आलोक में यह कार्यक्रम तीन चरणों में संचालित की जाएगी। इस अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक निःशुल्क एवं सुलभ न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना तथा आमजनों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक एवं सशक्त बनाना है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कहा समाज में महिलाओ को उचित सम्मान दिया जाना आवश्यक है ताकि महिला सशक्तिकरण का लक्ष्य पूरा किया जा सके। उन्होंने कही कि महिलाओ के अधिकारों के संरक्षण के लिए कई कानून बनाये गए है।

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
