Koderma News: मादक पदार्थों के दुरुपयोग और जागरूकता को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम
क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी कंचन कुमारी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल
कोडरमा के पीएम श्री परियोजना बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय में समग्र शिक्षा द्वारा नशा मुक्ति और मादक पदार्थों की रोकथाम पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीईओ अविनाश राम के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यशाला में शिक्षकों और पंचायत कर्मियों को नशा उन्मूलन हेतु सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ दिलाई गई।
कोडरमा: समग्र शिक्षा के द्वारा पीएम परियोजना बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय, कोडरमा में निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम और जागरूकता प्रसारण के उद्देश्य से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी अविनाश राम ने दीप प्रज्वलन कर किया।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी कंचन कुमारी और बीईईओ नागेश्वर प्रसाद सिंह उपस्थित रहे।
एडीपीओ हरि उरांव ने आयोजन को सफलतापूर्वक संचालित किया। उद्घाटन संबोधन में जिला शिक्षा पदाधिकारी अविनाश राम ने कहा, "नशा एक सामाजिक अपराध है, जो न केवल व्यक्ति की आत्मा को नष्ट करता है, बल्कि देश और समाज की नींव को भी कमजोर करता है। हम सभी को मिलकर जागरूकता फैलानी चाहिए और समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लेना चाहिए। क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी कंचन कुमारी ने कहा कि मादक पदार्थों का सेवन और बिक्री कानूनन अपराध है और इससे लोगों को बचाने के लिए सतत प्रयास किए जाने चाहिए।


Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


