पीजी पोर्टल की शिकायतों के निपटारे में पुलिस का रिकॉर्ड, 376 मामलों का हुआ निस्तारण
वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने की निगरानी
धनबाद पुलिस ने पीजी पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निवारण में एक वर्ष के दौरान करीब 104 प्रतिशत की रिकॉर्ड सफलता दर हासिल करते हुए 376 मामलों का निस्तारण किया है। एसएसपी प्रभात कुमार ने शेष 22 मामलों को 20 जून 2026 से पहले निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से बंद करने का कड़ा निर्देश दिया है।
धनबाद: आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित और प्रभावी समाधान को प्राथमिकता देते हुए धनबाद पुलिस ने पीजी पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देशन एवं सतत निगरानी के कारण ऑनलाइन शिकायतों के निष्पादन में ऐतिहासिक तेजी दर्ज की गई है।
पुलिस विभाग के अनुसार मई 2025 के अंत तक पीजी पोर्टल पर 39 शिकायतें लंबित थीं। इसके बाद 1 जून 2025 से 31 मई 2026 के बीच 359 नई शिकायतें प्राप्त हुईं। इस प्रकार कुल 398 शिकायतें निष्पादन के लिए उपलब्ध थीं। इनमें से 376 मामलों का सफलतापूर्वक निस्तारण कर शिकायतकर्ताओं को आवश्यक राहत प्रदान की गई है, जबकि शेष 22 मामलों में जांच, सत्यापन एवं अन्य विभागीय प्रक्रियाएं जारी हैं।


उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। पुलिस ने शेष 22 शिकायतों के निस्तारण का लक्ष्य 20 जून से पूर्व निर्धारित किया है, ताकि आम लोगों का पुलिस व्यवस्था पर विश्वास और मजबूत हो सके।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


