Sahebganj News: वज्रपात का कहर: 33 वर्षीय युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग उठाई

Sahebganj News: वज्रपात का कहर: 33 वर्षीय युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
वज्रपात हादसे में जान गंवाने वाले अर्जुन साहा, गांव में शोक का माहौल।

बरहरवा के मालिन गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 33 वर्षीय अर्जुन साहा की मौत हो गई। वह परिवार के मुख्य कमाऊ सदस्य थे।

साहिबगंज: बरहरवा प्रखंड की सातगाछी पंचायत अंतर्गत मालिन गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की पहचान मालिन निवासी 33 वर्षीय अर्जुन साहा के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अर्जुन साहा अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त थे। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

अर्जुन साहा अपने पीछे पत्नी और 5 वर्षीय मासूम बेटे को छोड़ गए हैं। वह परिवार के मुख्य कमाऊ सदस्य थे। उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में मातम पसरा हुआ है।

घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: Giridih News: आकाशीय बिजली गिरने से अधेड़ की मौत, विधायक नागेंद्र महतो पहुंचे अस्पताल

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Giridih News: युवाओं के कंधों पर देश का भविष्य, नशे से रहें दूर: एसडीएम संतोष गुप्ता Giridih News: युवाओं के कंधों पर देश का भविष्य, नशे से रहें दूर: एसडीएम संतोष गुप्ता
Sahebganj News: वज्रपात का कहर: 33 वर्षीय युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
शाम को पकड़नी थी ट्रेन, सुबह सड़क हादसे में चली गई अग्निवीर चयनित युवक की जान
Viral Video: 12 साल से न बैठे, न लेटे! शिवभक्त साधु की तपस्या का वीडियो हुआ वायरल
Pakur News: बड़ासिंहपुर पंचायत में लगा राजस्व शिविर, जमीन संबंधी समस्याओं के समाधान को उमड़ी भीड़
उदयपुर में होने वाली थी शादी, लेकिन मंगेतर ने प्रेमी संग मिलकर 400 फीट खाई में दे दिया धक्का!
साहिबगंज स्टेशन पर लिफ्ट बनी मुसीबत, यात्री परेशान; चैंबर ने DRM से लगाई गुहार
साहिबगंज रेलवे स्टेशन से 34 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्कर सामान छोड़कर फरार
आपातकाल: भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय, इंदिरा गांधी की वह क्रूरता जिसे देश कभी नहीं भूल सकता
Skoda Peaq Electric SUV: 647KM रेंज, 10 एयरबैग और लग्जरी फीचर्स; Kia EV9 को देगी टक्कर
Natasha Dolls: सुइयां, चाकू और एक गुड़िया... चीन से शुरू हुआ विवाद अब दुनिया भर में चर्चा का विषय
गोलपुर में नियमों की अनदेखी कर कराया जा रहा भवन निर्माण, मीडिया में खबर के बाद भी नहीं जागा विभाग