Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने नशामुक्ति जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी
स्वस्थ और सुरक्षित समाज के निर्माण में दें योगदान
साहिबगंज समाहरणालय परिसर से उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने नशा उन्मूलन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 26 जून 2026 तक चलने वाले इस राज्यव्यापी अभियान के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में 'दीपक आर्ट' की टीम द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
साहिबगंज: निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग और नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाने के लिए राज्य सरकार के निर्देश पर 15 जून से 26 जून 2026 तक राज्यव्यापी नशा उन्मूलन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में समाहरणालय परिसर से उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया।
यह जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों और ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण करेगा। रथ के माध्यम से आमजनों, विशेषकर युवाओं और विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।


जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि नशे के विरुद्ध चल रहे इस जन-जागरूकता अभियान में सहभागी बनें और स्वस्थ, सुरक्षित व नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान दें।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


