प्रतुल शाहदेव का तंज: सहयोगी दलों को भ्रष्टाचारी-धोखेबाज बताना कांग्रेस के मानसिक दिवालियापन का प्रमाण

हार की जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करना कांग्रेस की पुरानी आदत

प्रतुल शाहदेव का तंज: सहयोगी दलों को भ्रष्टाचारी-धोखेबाज बताना कांग्रेस के मानसिक दिवालियापन का प्रमाण
(भाजपा मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव फ़ाइल फ़ोटो)

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्यसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस प्रभारी के. राजू और विधायक सुरेश बैठा के बयानों को लेकर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राजद और माले जैसी सहयोगी पार्टियों को भ्रष्टाचारी व गद्दार बताना कांग्रेस की हताशा, अहंकार और राजनीतिक दिवालियापन को दर्शाता है।

रांची: झारखंड बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस में मची बौखलाहट अब सार्वजनिक कलह में बदल गई है। भाजपा के प्रतुल ने कहा कि कांग्रेस के प्रभारी के. राजू द्वारा सहयोगी दलों को भ्रष्टाचारी और धोखेबाज बताना तथा कांग्रेस विधायक सुरेश बैठा द्वारा उन्हें गद्दार कहना इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस हार के सदमे से उबर नहीं पा रही है और अब अपनी विफलता का ठीकरा दूसरों के सिर फोड़ रही है।

प्रतुल ने कहा कि कांग्रेस के प्रभारी के राजू जी के पास संजय जैसी दिव्य दृष्टि हो गई कि उन्हें दूसरे दलों के विधायकों के द्वारा दिए गए वोट भी दिखने लगे? कांग्रेस को देश और झारखंड की जनता को बताना चाहिए कि जिस राजद और माले जैसे दलों के साथ वह वर्षों तक सत्ता का सुख भोगती रही, जिनके साथ मिलकर सरकारें चलाईं, चुनाव लड़े और राजनीतिक लाभ उठाया, आज अचानक वही दल कांग्रेस की नजर में भ्रष्टाचारी, धोखेबाज और गद्दार कैसे हो गए? अगर वे इतने ही अविश्वसनीय थे तो कांग्रेस उनके साथ सत्ता में क्यों बैठी थी? और अगर नहीं थे, तो आज हार के बाद ऐसे आरोप लगाकर कांग्रेस अपनी राजनीतिक दिवालियापन का परिचय क्यों दे रही है।

प्रतुल ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास यही रहा है। जब तक सत्ता मिलती है तब तक साथी अच्छे लगते हैं, लेकिन जैसे ही राजनीतिक झटका लगता है, कांग्रेस अपने सहयोगियों पर ही कीचड़ उछालने लगती है। यह वही कांग्रेस है जिसमें रातों-रात सत्ता के लिए अपने वर्षों पुराने विश्वस्त सहयोगी डीएमके का हाथ रातों रात छोड़कर सत्ता के लिए टीवीके का हाथ थाम लिया था।

प्रतुल ने कहा कि यह कांग्रेस की पुरानी संस्कृति रही है।अपनी हार की जिम्मेदारी कभी स्वीकार मत करो, किसी और को दोषी ठहरा दो। राज्यसभा चुनाव में मिली शिकस्त के बाद कांग्रेस की हताशा और अहंकार दोनों सामने आ गए हैं। जनता देख रही है कि जो पार्टी अपने सहयोगियों का सम्मान नहीं कर सकती, वह जनता के विश्वास का सम्मान क्या करेगी।

यह भी पढ़ें: Bokaro News: सेक्टर-4 सिटी सेंटर में द आर्ट ऑफ लिविंग के नए योग केंद्र का शुभारंभ

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Giridih News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी रामनिवास यादव के निर्देश पर बीएलओ प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू Giridih News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी रामनिवास यादव के निर्देश पर बीएलओ प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
Koderma News: प्रखंड मुख्यालय पर बीडीओ और सीओ के नेतृत्व में सामूहिक विधिक योगाभ्यास
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
Koderma News: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने डोमचांच में कैडेटों संग किया योगाभ्यास
Koderma News: योग दिवस कार्यक्रम में प्रोटोकॉल उल्लंघन, विधायक डॉ. नीरा यादव भड़कीं
Koderma News: श्री हनुमान संकीर्तन मंडल का 45वां ऐतिहासिक स्थापना दिवस समारोह आयोजित
Koderma News: मंडल कारा में बंदियों के बीच कराया गया सामूहिक विधिक योगाभ्यास
Koderma News: डहुआटोल पत्थर खदान से 26 वर्षीय दशरथ यादव का शव बरामद
Koderma News: पैर फिसलने से गहरे कुएं में गिरा युवक, सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत
Koderma News: डीवीसी +2 हाई स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया योग दिवस
Koderma News: आदर्श मध्य विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 12वां विश्व योग दिवस
दो बड़े संस्थानों में ऐतिहासिक करार: BIT मेसरा और IIT खड़गपुर ने MOU पर किए हस्ताक्षर