AIIMS देवघर में जल्द शुरू होगी नकद भुगतान सुविधा, सुनील खंडेलवाल की पहल पर प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला

AIIMS देवघर में जल्द शुरू होगी नकद भुगतान सुविधा, सुनील खंडेलवाल की पहल पर प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला
AIIMS देवघर में मरीजों के लिए नकद भुगतान सुविधा जल्द शुरू होगी

AIIMS देवघर में मरीजों और उनके परिजनों को जल्द ही नकद भुगतान की सुविधा मिलने जा रही है। सामाजिक एवं सूचना अधिकार कार्यकर्ता सुनील कुमार खंडेलवाल की शिकायत पर AIIMS प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए काउंटरों पर कैश डिपॉजिट स्वीकार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

देवघर: जनहित एवं मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सामाजिक एवं सूचना अधिकार कार्यकर्ता कार्यकर्ता सुनील कुमार खंडेलवाल द्वारा दिनांक : 26 अप्रैल 2026 को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), देवघर में उपचार, जांच एवं अन्य सेवाओं के भुगतान हेतु सुविधाजनक भुगतान व्यवस्था लागू करने के संबंध में एक शिकायत दर्ज कराया गया था।

उक्त शिकायत पर AIIMS देवघर प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए अपने पत्र संख्या AIIMS/Deoghar/Public Grievances/2026-27/20 दिनांक : 09.06.2026 के माध्यम से सूचित किया है कि शिकायत में उठाए गए विषय पर संस्थान द्वारा आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है तथा काउंटरों पर नकद भुगतान (Cash Deposit) स्वीकार करने की व्यवस्था लागू की जाएगी।

AIIMS प्रशासन ने अपने उत्तर में स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति से की जा रही है। इस संबंध में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के संबंधित अधिकारियों को भी पत्र की प्रति प्रेषित की गई है।

सुनील खंडेलवाल ने कहा कि मरीजों एवं उनके परिजनों को भुगतान संबंधी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, विशेषकर ऐसे लोगों को जो डिजिटल भुगतान के साधनों का उपयोग नहीं कर पाते हैं। AIIMS प्रशासन द्वारा शिकायत पर सकारात्मक कार्रवाई करना जनहित में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे हजारों मरीजों एवं उनके परिजनों को राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें: श्रावणी मेला: अब एक QR कोड से दूर होगी कांवड़ियों की परेशानी, रविवार को भी चलेगी मधुपुर-कोडरमा

उन्होंने आशा व्यक्त की कि संस्थान शीघ्र ही भुगतान व्यवस्था को और अधिक सरल, पारदर्शी एवं सर्वसुलभ बनाएगा ताकि किसी भी मरीज को केवल भुगतान संबंधी तकनीकी बाधाओं के कारण चिकित्सा सेवाओं से वंचित न होना पड़े।

यह भी पढ़ें: श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू
विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
हजारीबाग के तैराकों का शानदार प्रदर्शन, 46 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान बाॅयज ग्रुप -2 में हजारीबाग जिला ओवर ऑल चैंपियन हुआ
संवेदक संघ का समाहरणालय के समक्ष धरना, रॉयल्टी चालान व्यवस्था खत्म करने की मांग
चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार
श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
दुनिया वैसी ही बन जाती है, जैसी हम चाहते हैं
देवघर में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 5.01 ग्राम नशीला पदार्थ, 85,150 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद, तस्कर गिरफ्तार
पिठोरिया में वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह आयोजित, समाजसेवा में योगदान देने वाली महिलाओं को मिला सम्मान
JPSC मामले में भाजपा पर राजद का हमला, बाबूलाल मरांडी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : कैलाश यादव
बीआईटी मेसरा के लालपुर परिसर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
भाजपा पहले अपने शासनकाल की भर्ती अनियमितताओं का जवाब दे : विजय शंकर नायक