Deoghar News: बीएलओ आरती देवी ने मतदाता सूची पुनरीक्षण में शत-प्रतिशत एन्यूमरेशन कार्य किया पूरा

त्रुटिरहित मतदाता सूची बनाने पर दिया विशेष जोर

Deoghar News: बीएलओ आरती देवी ने मतदाता सूची पुनरीक्षण में शत-प्रतिशत एन्यूमरेशन कार्य किया पूरा
(सम्मानित बीएलओ आरती देवी)

मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या-135 की बीएलओ आरती देवी को मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के गणना चरण में शत-प्रतिशत एन्यूमरेशन फॉर्म का डिजिटाइजेशन व एएसडीडी कार्य समय पर पूरा करने के लिए एसडीओ और बीडीओ द्वारा संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया।

मधुपुर: प्रखंड मधुपुर अंतर्गत 13-मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या-135 की बूथ लेवल ऑफिसर आरती देवी ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के गणना चरण Enumeration Phase में उल्लेखनीय कार्य करते हुए शत-प्रतिशत एन्यूमरेशन फॉर्म का डिजिटाइजेशन एवं एएसडीडी (ASDD) कार्य निर्धारित समय में सफलतापूर्वक पूरा कर लिया।

इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार मधुपुर, सहायक निर्वाचक निबंधनपदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार दास मधुपुर तथा अंचल अधिकारी यामुन रविदास मधुपुर ने संयुक्त रूप से आरती देवी को प्रशस्ति एवं सम्मान देकर उनके कार्य की सराहना की। 

इस अवसर पर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ अजय कुमार दास ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध, त्रुटिरहित एवं अद्यतन होना लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है। बीएलओ आरती देवी ने पूरी निष्ठा, लगन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए समय पर सभी एन्यूमरेशन फॉर्म का डिजिटाइजेशन और आवश्यक ऑनलाइन प्रक्रिया पूर्ण कर अन्य बीएलओ के लिए प्रेरणास्रोत बनने का कार्य किया है। 

एसडीओ राजीव कुमार ने प्रखंड के सभी बीएलओ से भी अपील की कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के दौरान अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी सक्रियता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुए मतदाता सूची को अधिकाधिक त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने में योगदान दें। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने आरती देवी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि ऐसे कर्मठ कर्मचारियों को सम्मानित करने से अन्य कर्मियों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। 

यह भी पढ़ें: छात्रों की फीस निजी खाते में जमा कराने का आरोप, उच्च शिक्षा सचिव को सौंपा गया ज्ञापन

मौके पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजकुमार महतो, प्रभारी प्रधान सहायक राजेंद्र प्रसाद यादव, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार साव, प्रखंड कृषि पदाधिकारी गौतम मेहरा,बीपीआरओ सुभाष कुमार, बीपीओ अभिजीत नंनदी, प्रखंड नाजिर बाब देवेंद्र मुर्मू, मोहम्मद फरीदुद्दीन, कंप्यूटर ऑपरेटर निर्वाचन कार्यालय गोपाल कुमार समेत अन्य कर्मी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: Deoghar News: पथरौल पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 300 किलो जावा महुआ नष्ट

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
Palamu News: फोन पर दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर विवाहिता प्रताड़ित
Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की
Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा
Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Pakur News: आयुष विभाग के विशेष स्वास्थ्य शिविरों में 390 लोगों की हुई निःशुल्क जांच
Pakur News: पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट
Pakur News: प्रज्ञा केंद्र संचालकों का दो दिवसीय विशेष तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को हुआ संपन्न
Deoghar News: मेयर 19 जुलाई को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से करेंगे मुलाकात