Ramgarh News: एसआईआर में 6.21 लाख वोटर डिजिटाइज्ड, 1.34 लाख वोटर अप्रमाणित

जिले के 7.55 लाख मतदाताओं के लिए मतदाता गणना प्रपत्र वितरित किए गए

Ramgarh News: एसआईआर में 6.21 लाख वोटर डिजिटाइज्ड, 1.34 लाख वोटर अप्रमाणित
रामगढ़ जिले में SIR-2026 अभियान के तहत 6.21 लाख मतदाता प्रपत्र डिजिटाइज किए गए, जबकि 1.34 लाख अप्रमाणित प्रपत्रों का वर्गीकरण किया गया।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार रामगढ़ जिले में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। जिले के कुल 7,55,455 मतदाताओं में से 6,21,238 मतदाता गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन किया गया, जबकि 1,34,217 प्रपत्र अप्रमाणित पाए गए।

रामगढ़:  भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार रामगढ़ जिले में चलाए गए मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। इस अभियान के दौरान जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों बड़कागांव एवं रामगढ़ में मतदाता गणना प्रपत्र के वितरण, संग्रहण, डिजिटाइजेशन एवं अप्रमाणित प्रपत्रों के वर्गीकरण का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया गया। डीसी ऋतुराज ने गुरुवार को बताया कि जिले में कुल 7,55,455 मतदाता हैं। इनमें सभी 7,55,455 मतदाता गणना प्रपत्र मुद्रित किए गए तथा प्रपत्रों का वितरण किया गया। अभियान के दौरान 6,21,238 प्रपत्रों का सफलतापूर्वक डिजिटाइजेशन किया गया। शेष 1,34,217 अप्रमाणित प्रपत्र का विस्तृत वर्गीकरण किया गया।

इन अप्रमाणित प्रपत्रों में 19,800 मृत मतदाता, 55,014 स्थायी रूप से अन्यत्र स्थानांतरित, 12,437 पहले से अन्य स्थान पर नामांकित, 46,198 अनुपस्थित तथा 768 अन्य श्रेणी के मामले शामिल हैं। इस प्रकार जिले के 100 प्रतिशत मतदाताओं का कवरेज सुनिश्चित किया गया है।

बड़कागांव विधानसभा का विस्तृत विवरण

बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में कुल 3,90,873 मतदाता हैं। यहां 3,90,867 प्रपत्रों का वितरण किया गया तथा प्रपत्र डिजिटाइज किए गए। इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 75,167 वोटर अप्रमाणित दर्ज किए गए। जिनमें 10,344 मृत, 38,756 स्थायी रूप से स्थानांतरित, 7,227 पहले से नामांकित, 18,472 अनुपस्थित एवं 368 अन्य श्रेणी के मामले शामिल हैं।

रामगढ़ विधानसभा का विस्तृत विवरण

Jharkhand Govt Ad
रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुल 3,64,582 मतदाता हैं। यहां 3,64,490 प्रपत्रों का वितरण किया गया तथा प्रपत्र डिजिटाइज किए गए। इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 59,050 वोटर अप्रमाणित दर्ज किए गए। जिनमें 9,456 मृत, 16,258 स्थायी रूप से स्थानांतरित, 5,210 पहले से नामांकित, 27,726 अनुपस्थित एवं 400 अन्य श्रेणी के मामले शामिल हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Jharkhand Govt Ad

Latest News

Pakur News: प्राथमिक विद्यालय में 72 विद्यार्थियों के बीच बांटी गई मुफ्त स्कूल किट Pakur News: प्राथमिक विद्यालय में 72 विद्यार्थियों के बीच बांटी गई मुफ्त स्कूल किट
Pakur News: एसपी अनुदीप सिंह के निर्देश पर गठित एसआईटी ने मादक पदार्थ पकड़ा
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने 5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची जांचने की अपील की
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक, विकास कार्यों में तेज़ी के निर्देश
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में गुरु मंत्र उच्चारण के साथ शुरू हुआ विशेष कार्यक्रम
Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित, शिक्षा क्षेत्र में संभावनाओं पर चर्चा
Koderma News: सीओ सारांश जैन की बड़ी कार्रवाई, पिपचो की गैरमजूरवा भूमि को कराया गया मुक्त
Koderma News: जे जे कॉलेज बचाओ आंदोलन तेज, प्रतिनिधिमंडल ने विधायक डॉ. नीरा यादव को सौंपा ज्ञापन
Koderma News: डॉ. ओम प्रकाश पोद्दार व पत्नी सुधा देवी के निधन से शोक की लहर
हजारीबाग: बालिका विद्यालय और वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण, खाद्य नमूने जांच को भेजे जाएंगे
Ranchi News: एनयूएसआरएल रांची के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में शामिल होंगे झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश