Bokaro News: सड़क हादसा में मृतक के परिजनों से मिले मंत्री योगेंद्र
दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से की गई प्रार्थना
पेयजल, स्वच्छता एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने, बीती रात हुए भीषण सड़क हादसे के बाद, बोरवाडीह और होसिर क्षेत्र का दौरा किया, जहाँ उन्होंने मृतक कृष्णा मुर्मू, उमेश किस्कू और चंद्र साव के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर, गहरी शोक संवेदना व्यक्त की, तथा इस अपूरणीय क्षति पर दुख प्रकट करते हुए, ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और पीड़ित परिवारों को, इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की, प्रार्थना की।
पेटरवार: पेयजल, स्वच्छता उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बोरवाडीह (तुलबुल) एवं होसिर पहुंचकर सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मंत्री ने बोरवाडीह (तुलबुल) निवासी परमेश्वर मांझी, बाबूदास किस्कू तथा तिलैया निवासी स्वर्गीय चंद्र साव के आवास पर जाकर शोकाकुल परिवारों को ढांढस बंधाया।

Related Posts
आज का AQI
PM2.5 -- µg/m³
Loading...Ranchi, Jharkhand
Last updated: Just now
